Sattu Ka Paratha Recipe: सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में सत्तू का इस्तेमाल किया जाता है। सत्तू खाने से शरीर में हर दम ऊर्जा बनी रहती है और इसको खाने से लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। इसको कुछ लोग पानी में घोलकर पीते हैं। वहीं, लिट्टी में भी इसको उपयोग किया जाता है। हालांकि, बहुत कम ही लोग ऐसे होंगे, जिन्हें ये भी पता होगा कि सत्तू से पराठा भी बनता है।  जी हां, इस लेख में हम आपको बिहारी स्टाइल में सत्तू का पराठा बनाने की विधि के बारे में बताएंगे, जिसको आप नाश्ते में अचार के साथ भी आराम से खा सकते हैं।

सत्तू का पराठा बनाने की सामग्री

2 कप गेहूं का आटा
1 कप सत्तू
बारीक कटा हुआ प्याज
लहसुन की 2-3 कलियां
हरी मिर्च
धनिया पत्ता
नींबू  
अजवाइन
सरसों का तेल
नमक
पानी

सत्तू का पराठा कैसे बनाएं?

सत्तू का पराठा बनाने के लिए आप सबसे पहले आटा को सही से गूंथ लें। अब आप पराठा में भरने के लिए सत्तू का भरवा तैयार करें। आप इसके लिए एक बर्तन में सत्तू लें और उसमें बारीक कटा हुआ प्याज, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, धनिया पत्ता, अजवाइन और नमक का तेल भी डाल दें। अब इसमें नींबू के रस को डालें और इसको सही से मिला लें। आप इस मिश्रण को ज्यादा गिला न करें।

बिहारी स्टाइल में ऐसे बनाएं सत्तू का पराठा

अब आप बिहारी स्टाइल में सत्तू का पराठा बनाने के लिए तैयार हो जाएं। इसके लिए आप तवे को मध्यम आंच पर गर्म कर लें। अब आप आटे की छोटी लोई बनाएं और इसको पूरी की तरह बेल लें और इसके बीच दो से तीन चम्मच सत्तू के मसाले को भर लें। अब चारों तरह से मोड़ कर गोला बनाएं। इसको बेल कर पराठा बना लें। अब तवा को गर्म करें और इसको दोनों तरफ सेंक लें। आप इस पर धी या फिर तेल लगा सकते हैं। अब आपका पराठा बनकर तैयार है। आप इस पराठे को दही अचार या फिर धनिया की चटनी के साथ परोस सकते हैं।
 सर्दी में होगा गर्मी का एहसास… बस दूध में मिलाकर पी लें ये एक पाउडर; घर पर ऐसे करें तैयार