Sarso lahsun wali machli: सरसों और लहसुन वाली मसालेदार मछली खाई है कभी आपने? अगर आप वेजिटेरियन हैं तो आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए। दरअसल, सरसों और लहसुन से बनी मछली की ये रेसिपी भारत के कई राज्यों में बनाई और खाई जाती हैं। ये रेसिपी काफी ट्रेडिशनल हैं जिन्हें आपको ट्राई करना चाहिए। इस बनाने के लिए आपको ज्यादा समय की जरूरत नहीं है और न ही बहुत सारी चीजों की। तो आइए जानते हैं सरसों और लहसुन वाली मसालेदार मछली कैसे बगाएं।

लहसुन वाली मसालेदार मछली कैसे बगाएं-Sarson lahsun machli recipe

सामग्री
-लहसुन
-पीली सरसों
-काली सरसों
-टमाटर
-लाल मिर्च
-तेज पत्ता
-बाकी मसाले
-नमक
-सरसों का तेल

लहसुन वाली मसालेदार मछली कैसे बनाएं-How to make sarson lahsun machli

-सबसे पहले लहसुन छीलकर और इसे पीली सरसों के साथ भिगोकर रख दें।
-इसके बाद इसे पीस लें।
-अब आपको करना ये है कि मछली को काटने और धोने के बाद इसमें लहसुन और सरसों का पेस्ट मिला लें।
-नमक, हल्दी और सरसों का तेल मिला लें।
-इसके बाद एक पैन में थोड़ा सा सरसों का तेल डालें।
-फिर मछली को इसमें डाल लें और फिर हल्के-हल्के फ्राई कर लें।
-अगर आपको फ्राइड मछली खानी है तो इसे डीप फ्राई (Fish fry) कर लें।
-अब मछली पर धनिया पत्ता काटकर और छिड़कर खा लें।

मछली वाली ग्रेवी कैसे तैयार करें-Fish curry recipe in hindi
-मछली की ग्रेवी तैयार करने के लिए आपको करना ये है कि आप एक कड़ाही लें और इसमें काली सरसों डाल लें।
-अब इसमें लाल मिर्च और तेज पत्ता डाल लें।
-टमाटर पीसकर डालें।
-नमक और बाकी मसाले डालें।
-मसालों को अच्छी तरह से पकाएं और फिर इसमें मछली डालें।
-अच्छी तरह से भून लें और फिर पानी डालकर पानी पकाएं।
-फिर इसमें धनिया पत्ती डालें और फिर ढक दें।
-थोड़ा ठंडा होते ही इसे सर्व करें।

इस प्रकार से आप मछली बनाकर आराम से खा सकते हैं। आप इसे चावल और रोटी के साथ भी खा सकते हैं। ये काफी टेस्टी लगता है। आप अलग-अलग तरीके से फ्राइड मछली और करी बनाकर भी खा सकते हैं। इसके अलावा आप मछली को प्याज और टमाटर की करी के साथ बनाकर भी खा सकते हैं। आप बिना लहसुन और सरसों के भी इसे बनाकर खा सकते हैं। आगे जानते हैं नाश्ते में बनाकर खाएं टेस्टी मटर के पराठे, मिनटों में होगा तैयार, स्वाद भी होगा कमाल