Til Patti Recipe: सर्दियों में तिल से बनी चीजें लोग बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं। गुड़ के साथ जब तिल मिलाकर खाया जाता है तो इसका स्वाद न केवल बढ़ जाता है बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इन दोनों चीजों का कॉम्बिनेशन अच्छा होता है।

अगर आपको ज्यादा सर्दी लगती है, तो ऐसे में गुड़ और तिल जरूर खाएं। इससे शरीर अंदर से गर्म रहता है। एक तरफ गुड़ नेचुरल कार्बोहाइड्रेट का स्रोत है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। वहीं, तिल में हेल्दी फैट्स और प्रोटीन होते हैं जो शरीर को लंबे समय तक एक्टिव रखते हैं। ऐसे में आप घर में सिर्फ 3 चीजों से तिल की पट्टी बना सकते हैं।

तिल पट्टी कैसे बनाएं | How to make til patti recipe in hindi

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

सफेद तिल
गुड़
इलायची
एक छोटी साइज की स्क्वायर वाली ट्रे
सिल्वर फॉयल

तिल पट्टी बनाने का तरीका

तिल पट्टी बनाने के लिए सबसे पहले सफेद तिल को भूनें। फिर इसे निकाल लें। अब जितना आपने तिल लिया हो उतना ही गुड़ लें। फिर एक कड़ाही में गुड़ और पानी डालकर अच्छी तरह से पिघलाएं। जब गुड़ अच्छी तरह से पिघल जाए और दो तार वाली चाशनी बन जाए तो इसमें तिल डालकर मिला लें। उसमें आप इलायची पाउडर मिला लें। अब आपको करना ये है कि छोटी साइज की स्क्वायर वाली ट्रे में सिल्वर फॉयल लगा लें और इसमें गुड़ तिल वाला बिछा लें। अब एक कटोरी की मदद से इसे अच्छी तरह से फैला लें। ऐसे फैलाएं कि ये एक समान रूप से नजर आए। इसके बाद इसे कुछ घंटों के लिए छोड़ दें और फिर तिल पट्टी निकाल लें।