Amla Juice Recipes: आंवला हर उम्र के लोगों के लिए बेहद फायेदमंद होता है। इसे हमें अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। यूं तो आंवले से कई चीजें तैयार की जाती हैं, लेकिन सबसे ज्यादा आंवला का जूस फायदा करता है। कई लोगों को आंवले के जूस का स्वाद पसंद नहीं होता है। ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है यहां हम आपके लिए आपके लिए एक-दो नहीं बल्कि 5 आंवला जूस की रेसिपी लेकर आए हैं।

आंवले में अगर आप कुछ चीजों को मिलाकर इसका जूस तैयार करेंगे तो न केवल इसका स्वाद बढ़ जाएगा बल्कि इसकी पौष्टिकता भी बढ़ जाएगी। आंवले में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये सर्दी में शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाता है, तो आइए जानें इसके बारे में।

क्लासिक आंवला जूस | Classic Amla Juice

इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ 2-3 सामग्रियों की जरूरत होगी। इस रेसिपी से आप आंवले के फायदों का लाभ उठा सकते हैं।

सामग्री

आंवला
पानी
शहद या गुड़

विधि:

इसे बनाने के लिए सबसे पहले, आंवला को धोकर टुकड़ों में काट लें।
जूस बनाने के लिए बीज अच्छी तरह से निकाल दें।
फिर पानी के साथ मिलाकर इसे ब्लेंड करें।
इसे एक गिलास में छान लें और अपनी पसंद का मीठा मिलाएं।
आपका क्लासिक जूस तैयार है।

अदरक और आंवला का रस | Ginger and Amla Juice

सर्दियों में अदरक और आंवला दोनों फायदे करते हैं। दोनों को मिलाने से रस का स्वाद बढ़ेगा और उसके पोषक तत्व भी बढ़ेंगे।

सामग्री

आंवला
अदरक
पानी
शहद और गुड़

विधि:

जूस बनाने के लिए आंवला और अदरक को बारीक काट लें।
फिर आपको थोड़े से पानी के साथ ब्लेंडर में डालना है।
अब अदरक के टुकड़ों और आंवले के छिलकों को छान लें।
फिर इसमें शहद या गुड़ मिलाएं। जूस तैयार है।

आंवला और पुदीना | Amla and Mint

आंवला जूस का स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमे पुदीना जोड़ सकते हैं। पुदीने का इस्तेमाल पारंपरिक आंवला जूस में स्वाद और ताजगी लाएगा।

सामग्री

आंवला
पानी
पुदीने के पत्ते
शहद या गुड़

विधि:

सबसे पहले आंवला धोकर टुकड़ों में काट लें और बीज निकाल दें।
अब आपको एक ब्लेंडर में आंवला, ताज़े पुदीने के पत्ते और पानी डालनी है।
इसके बाद इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें और एक जार में छान लें।
अब इसमें गुड़ या शहद डालें। इसे ताजा ही पिएं।

नींबू के साथ आंवला जूस | Amla Juice with Lemon

अपने जूस में नींबू डालकर एक अलग ही खट्टापन ला सकते हैं। इससे आपको विटामिन सी मिलेगा। यह जूस वजन कम करने में बेहद फायदेमंद है।

सामग्री

आंवला
पानी
नींबू का रस
गुड़ या शहद

विधि:

सबसे पहले आंवला को धोकर बारीक काट लें।
इसे पानी के साथ ब्लेंडर में डालें।
अब इसे ब्लेंड करें और गिलास में छान लें।
नींबू का रस और गुड़ डालें। इसे ताजा ही पिएं।

केला और आंवला स्मूदी | Banana and Amla Smoothie

आपको जानकर अजीब लगेगा लेकिन यह एक बढ़िया विकल्प है। केला और आंवला स्मूदी सेहतमंद और पोषक तत्वों व खनिजों से भरपूर होती है।

सामग्री

आंवला
केला
पालक
पानी
शहद

विधि:

इसे बनाने के लिए सबसे पहपे केले और मुट्ठी भर पालक को धोकर काट लें।
फिर आपको सभी सामग्री को ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करना है।
अब पानी डालकर फिर से स्मूद होने तक ब्लेंड करें।
इसे एक जार में छान लें और उसमें शहद मिलाएं।
अब अपनी आंवला, केला और पालक स्मूदी का आनंद लें।