Saraswati Puja Saree Ideas: बसंत पंचमी का त्योहार हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन ज्ञान, बुद्धि, कला, संगीत और विद्या की देवी मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है। वहीं, पूजा-पाठ के मौके पर पीला रंग बेहद शुभ माना जाता है। यह रंग नई शुरुआत का भी प्रतीक होता है।
ऐसे में बसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजा के दिन आप येलो कलर की साड़ी पहन सकती हैं। यह आपके पूरे लुक में निखार लाने के साथ-साथ पूजा वाइब भी देगा। इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ ट्रेंडी येलो साड़ी डिजाइन लेकर आए हैं, जिन्हें आप देख सकती हैं।

कॉटन येलो साड़ी
कॉटन येलो साड़ी पूजा के दिन आराम होती हैं। यह पूरे दिन पहनने में हल्की और कंफर्टेबल रहती है। सिंपल बिंदी, खुले बाल और हल्की ज्वेलरी के साथ आप इसको मैच कर सकती हैं।

एम्ब्रॉयडर्ड येलो साड़ी
बसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजा के लिए आप एम्ब्रॉयडर्ड येलो साड़ी पहन सकती हैं। इससे आपको पूजा के समय सादगी और रॉयल लुक मिलेगा। इसके साथ आप मिनिमल ज्वेलरी और सॉफ्ट मेकअप के जरिए अपने लुक को मैच कर सकती हैं।

फ्लोरल वर्क येलो साड़ी
बसंत पंचमी के दिन आप फ्लोरल डिजाइन वाली येलो साड़ी पहन सकती हैं। यह साड़ी बसंत के मौसम से पूरी तरह मेल खाती है। इस साड़ी के साथ आप हल्की एक्सेसरीज के जरिए अपने लुक को मैच कर सकती हैं।

ग्रीन कॉम्बिनेशन येलो साड़ी
सरस्वती पूजा के दौरान आप ग्रीन ब्लाउज या बॉर्डर के साथ येलो साड़ी को पहन सकती हैं। यह कलर कॉम्बिनेशन हर उम्र की महिलाओं पर खूब जंचता है।

