Salman Khan Fitness, Diet Plan, Workout Videos: 53 साल के सलमान खान बॉलीवुड के एक फिट एक्टर हैं। वह काफी फिटनेस फ्रीक हैं। सलमान खान अपने आप को फिट रखने के लिए कई सारे वर्कआउट करते हैं और एक बेहतरीन डाइट प्लान भी फॉलो करते हैं। सलमान खान के ट्रेनर राकेश यादव ने बताया कि वह सलमान को मार्शल आर्ट्स सिखाते हैं। mid-day से इंटरव्यू के दौरान राकेश ने बताया कि सलमान कभी भी खाली नहीं बैठते हैं। वह हमेशा वर्कआउट करते हैं। सलमान खान रोजाना 2 घंटे कार्डियो करते हैं। इसके अलावा सलमान हमेशा नई-नई चीजों को सिखने के लिए इच्छुक रहते हैं।
आइए जानते हैं सलमान खान खुद को फिट रखने के लिए और क्या करते हैं-
सलमान खान वर्कआउट रूटीन:
timesofindia के एक आर्टिकल ने बताया कि सलमान खान रोजाना बेंच प्रेस, वेट ट्रेनिंग, ट्रेडमिल, सिट-अप्स और पुश-अप्स करते हैं। इसके अलावा सप्ताह में एक दिन वह वर्कआउट से ब्रेक लेते हैं। सलमान खान अपने खाली दिनों में साइकिल चलाना पसंद करते हैं। साइकिल आपके हृदय के लिए फायदेमंद होता है और आपको फिट भी रखता है।
सलमान खान कितने पुशअप करते हैं?
सलमान खान कथित तौर पर एक बार में 2000 सिट अप या 1000 पुश अप या 500 क्रंच करते हैं। सलमान अपने वर्कआउट की शुरुआत वार्मिंग एक्सरसाइज जैसे जंपिंग जैक, स्क्वैट्स और पुश अप्स से करते हैं। वह अपनी पीठ और पैर की मांसपेशियों को परिभाषित करने के लिए डेडलिफ्ट करते हैं।
सलमान खान डाइट प्लान:
एक प्रभावी वर्कआउट के लिए, प्राथमिकता और ध्यान केंद्रित करना महत्वपूर्ण है कि आप क्या खाते हैं। सलमान, एक सेल्फ कन्फेज्ड फूडी हैं, जो देसी खाना खाना पसंद करते हैं। जब से उन्होंने एक सख्त कोच के तहत प्रशिक्षण शुरू किया था, तब से प्रोसेस्ड और शुगरी चीजों से खुद को दूर कर लिया। आइए जानते हैं सलमान खान का डाइट प्लान-
1. नाश्ता: सलमान खान नाश्ते में 4 उबले अंडे और लो-फैट मिल्क लेते हैं।
2. लंच: दिन के खाने में सलमान 5 रोटी, ग्रील्ड वेजिटेबल और सलाद खाते हैं।
3. डिनर: सलमान रात के खाने में 2 अंडा, फिश और चिकन के साथ सूप लेते हैं।
4. प्री और पोस्ट वर्कआउट स्नैक्स: सलमान खान प्रोटीन शेक पसंद करते हैं और इसे नियमित रूप से पीते हैं। वर्कआउट के बाद यदि वह अधिक भूखा महसूस करते हैं तो आमतौर पर वह ओट्स, हेल्दी नट्स या फिर प्रोटीन बार लेते हैं।
(और Lifestyle News पढ़ें)

