Sadhguru Motivational Quotes in Hindi: हर कोई अपने जीवन में सफल होना चाहता है, लेकिन कई बार ऐसे भी पल आते हैं, जो उलझन में तो डालते ही हैं, साथ ही इससे तनाव भी होने लगता है।
कई बार तो जीवन में लगातार मिल रही असफलताओं के कारण यह समझ नहीं आता कि आगे क्या करना है। यही वह समय होता है जब सही दिशा और सही प्रेरणा की जरूरत होती है। वहीं, इस समय अधिकतर लोग आध्यात्मिक गुरुओं और उनके विचारों से प्रेरणा लेते हैं।
अगर आप भी अपने जीवन में इस तरह की परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो सद्गुरु जग्गी वासुदेव (Sadhguru Jaggi Vasudev)के विचारों से प्रेरणा ले सकते हैं। उनके विचार जीवन की जटिलताओं को सरलता से समझाते हैं और मन को शांति भी देते हैं। अगर आप भी जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो सद्गुरु के इन विचारों से प्रेरणा ले सकते हैं।
- जीवन सबसे बड़ा शिक्षक होता है। अपने बीते हुए कर्मों और घटनाओं से सीख लें और आगे उन गलतियों को कभी न दोहराएं। तभी आप जीवन में सफल बन पाएंगे।
- जीवन बहुत छोटा है, इसलिए छोड़ देना या हार मान लेना विकल्प नहीं होना चाहिए। आपको हमेशा कामयाबी के बारे में सोचना चाहिए।
- जब तक आप यह सोचते हैं कि आप जैसे हैं, उसके लिए कोई और जिम्मेदार है, तब तक आप वैसे नहीं बन पाएंगे जैसा आप बनना चाहते हैं।
- असफल होने का जोखिम उठाकर ही सफल हुआ जा सकता है। इसलिए कोशिश करते रहें, तभी सफलता मिलेगी।
- डर सिर्फ इसलिए है क्योंकि आप जीवन के साथ नहीं जी रहे हैं, आप अपने दिमाग में जी रहे हैं।
- खुद को कुछ ऐसा बनाएं कि आप किसी के समाधान का हिस्सा हों, न कि किसी की समस्या का हिस्सा।
- यदि आप सोचते हैं कि आप बड़े हैं, तो आप छोटे हो जाते हैं। यदि आप जानते हैं कि आप कुछ भी नहीं हैं, तो आप असीमित हो जाते हैं। यही इंसान होने की खूबसूरती है।
- प्रेम जरूरत नहीं बल्कि एक चाह है। जब आप प्रेम करते हैं, तब आप स्थिर हो जाते हैं; फिर किसी और चीज की जरूरत नहीं रह जाती।
- यदि आप परिवर्तन का विरोध करते हैं, तो आप जीवन का विरोध करते हैं।
- यदि आपकी सारी ऊर्जा एक दिशा में केंद्रित है, तो ज्ञान बहुत दूर नहीं है। आखिरकार, जो आप खोज रहे हैं वह पहले से ही आपके भीतर है।
