पूरी दुनिया में वैलेंटाइन वीक बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। एक हफ्ते तक चलने वाले प्यार के इस त्योहार का इंतजार प्रेमी जोड़ों को काफी समय से होता है। वो इस दिन को अपने प्यार के लिए विशेष और ना भूलने वाला दिन बनाने की पूरी कोशिश करते हैं। इसकी शुरुआत होती है 7 फरवरी से। इस दिन रोज डे मनाया जाता है। गुलाब को प्यार का प्रतीक माना जाता है इसलिए प्रेमी युगल एक-दूसरे को गुलाब गिफ्ट करते हैं। गुलाब के साथ ही अगर आप अपने प्यार को गिफ्ट भी देने का मन बना रहे हैं और आपको कुछ समझ नहीं आ रहा है तो चिंता मत कीजिए। हम आपकी यह परेशानी भी दूर कर देते हैं। हम आपके लिए लाए हैं 340 से लेकर 799 तक के गिफ्ट आइडिया।
1. आप अपने प्यार को एक लाल गुलाब के साथ कैडबरी चॉकलेट का कॉम्बो गिफट कर सकते हैं। इसकी कीमत 340 रुपए है। जिसे आप गिफ्ट ए लव से खरीद सकते हैं।
2. चॉको गिफ्ट- गिफ्ट ए लव वेबसाइट पर 399 रुपए में उलब्ध इस गिफ्ट में ढेर सारी चॉकलेट और नकली लाल गुलाब हैं। यह टोकन ऑफ लव के लिए परफेक्ट गिफ्ट है।
3. रोमांटिक कपल गिफ्ट- यह रोज डे के लिए परफेक्ट गिफ्ट है क्योंकि इसका बैकग्राउंड दिल की शेप का है और इसमें ग्लास बॉल के अंदर एक कपल बैठा हुआ है। इसके साथ आपको एक आर्टिफिशियल रोज मिलेगा। गिफ्ट ए लव पर इसकी कीमत केवल 449 रुपए है।
4. रेड एंड चॉकलेट सरप्राइज- अगर आप पहला रोज डे मना रहे हैं तो यह आपके लिए बेस्ट गिफ्ट हो सकता है। इसमें 10 लाल गुलाब के साथ 5 चॉकलेट हैं। इसकी कीमत गिफ्ट ए लव पर 599 रुपए है।
5. वैलेंटाइन हैंपर- अपने प्यार को अपनी भावनाओं के बारे में बताना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा गिफ्ट हो सकता है। इसमें एक टॉकलेट बॉक्स, आर्टिफिशियल लाल गुलाब, प्रिटेंड कॉफी मग और दो छोटी चॉकलेट हैं। इसे आप गिफ्ट ए लव से 640 रुपए में खरीद सकते हैं।
6. रोज एंड चॉको लव- सच्चे प्यार का अहसास दिलाने के लिए यह गिफ्ट अच्छा ऑप्शन है। इसमें एक आर्टिफिशियल रेड रोज के साथ ही फरेरो रोशर चॉकलेट के 16 पीस वाली चॉकलेट का डिब्बा है। यह गिफ्ट ए लव पर 799 रुपए में उपलब्ध है।

