Republic Day Special Tricolor Makeup: चाहें कोई तीज-त्योहार हो या कोई भी स्पेशल दिन महिलाएं उसके हिसाब से खुद को तैयार करने की कोशिश करती हैं। ऐसे में बात जब बात राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की हो, स्पेशल मेकअप करना तो बनता ही है। 26 जनवरी को देशभर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस खास मौके पर अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए आप Tricolor Makeup कर सकती हैं।
Republic Day पर खास होना चाहिए आई मेकअप
गणतंत्र दिवस पर अगर आप किसी प्रोग्राम में शामिल होने के लिए मेकअप करने का सोच रही हैं तो पूरे लुक को सिंपल रखते हुए आप सिर्फ गणतंत्र दिवस से प्रेरित आई मेकअप कर सकती हैं। आंखों को अच्छे से हाइलाइट करके आप अपने लुक को निखार सकती हैं। इसके लिए आप आईशैडो में केसरिया, सफेद और हरा रंग इस्तेमाल करें। थोड़ा अलग लुक के लिए आंखों के पास स्टोन बिंदी या छोटे स्टार्स लगा सकती हैं। इसके साथ ही आंखों को शार्प दिखाने के लिए बोल्ड आईलाइनर लगाना न भूलें। इससे आपकी आंखें खूबसूरती के साथ-साथ देशभक्ति का रंग भी दिखाएंगी।
फेस पर बनाएं तिरंगा
राष्ट्रीय पर्व के लिए तैयार होते समय गालों पर तिरंगा बनाना आपके लुक को खास बना देता है। इसके लिए आपको मेकअप बेस और आंखों को सिंपल रखना है। इसके बाद अपने गालों पर झंडा क्रिएट करना है। इसके बाद गाल पर तिरंगा बनाएं और बीच में अशोक चक्र जरूर जोड़ें। इस तरह से आपका मेकअप लुक सबसे अलग लगेगा। साथ ही, आप अच्छी नजर आएंगी।
गणतंत्र दिवस पर कैसे करें मेकअप?
गणतंत्र दिवस पर अगर आप देशभक्ति में रंगी नजर आना चाहती हैं तो आपको मेकअप करते समय कुछ टिप्स जरूर फॉलो करने चाहिए। तैयार होने के लिए चेहरे पर हल्का मेकअप रखें। आंखों पर तिरंगा के रंगों से मेल खाते हुए कलर का इस्तेमाल करें। माथे पर सफेद बिंदी लगाएं। होंठों पर डार्क ऑरेंज या केसरिया लिपस्टिक लगाएं। गालों पर थोड़ा ज्यादा ब्लश लगाकर लुक को फ्रेश बनाएं। इस तरह आपका Tricolor Makeup लुक न सिर्फ खूबसूरत लगेगा बल्कि Republic Day थीम को भी पूरी तरह दर्शाएगा।
