Republic Day Simple Rangoli Design, Tiranga Rangoli 2025: भारतीय इतिहास में 26 जनवरी का दिन बेहद खास है। 26 जनवरी 1950 के दिन हमारा संविधान तैयार हुआ था। ऐसे में देशभर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) के रूप में मनाया जाता है।
इस खास मौके पर हर ओर देशभक्ति का माहौल देखने को मिलता है, घर-घर तिरंगा लहराया जाता है, स्कूल, कॉलेज और तमाम कार्यालयों में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा इस दौरान कई लोग अपने घर के आंगन और बच्चे स्कूल, कॉलेज में रंगोली भी बनाते हैं।
ऐसे में यहां हम आपके लिए गणतंत्र दिवस स्पेशल कुछ खास रंगोली डिजाइन की तस्वीरें लेकर आए हैं। आप इन तस्वीरों से आइडिया लेकर अपने घर के आंगन या स्कूल-कॉलेज को सजा सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं इनपर-
सरल रंगोली डिजाइन





अगर आप रंगोली के आसान डिजाइन देख रहे हैं, तो तिरंगे के रंग यानी केसरिया, सफ़ेद और हरे रंग से इस तरह के रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। ये दिखने में बेहद अच्छे लगने वाले हैं, साथ ही इन्हें बनाना भी बेहद आसान है।
भारत का नक्शा


रंगोली में आप इस तरह भारत का नक्शा बना सकते हैं। ये रंगोली डिजाइन भी गणतंत्र दिवस के दिन बेहद जचने वाला है।
भारत माता रंगोली डिजाइन



वहीं, अगर आपको रंगोली बनाना बेहद अच्छी तरह से आता है, तो आप इस तरह के रंगोली डिजाइन से अपने आंगन या स्कूल-कॉलेज को सजा सकते हैं।
उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- Running vs stair climbing: दौड़ने या सीढ़ियां चढ़ने, किससे जल्दी घटता है मोटापा?