गणतंत्र दिवस देश के प्रति सम्मान और गर्व को जाहिर करने का खास मौका होता है। इस दिन कई महिलाएं तिरंगे के कलर वाली साड़ी पहनती हैं और इसी के जरिए देशभक्ति का रंग बिखेरती हैं। इस दौरान वे केसरिया, सफेद और हरे रंगों की साड़ी में न केवल खूबसूरत लगती हैं, बल्कि ट्रेडिशनल लुक भी पा सकती हैं।
वहीं, आज के समय में मार्केट में तिरंगे की थीम वाली अलग-अलग फैब्रिक, बॉर्डर और पैटर्न की कई साड़ियां मिल जाती हैं, जो देखने में काफी सुंदर लगती हैं। आप इन्हें सही ब्लाउज, ज्वेलरी और मेकअप के साथ स्टाइल करके गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति से भरा लुक पा सकती हैं।

सफेद बेस तिरंगा बॉर्डर साड़ी
गणतंत्र दिवस के मौके पर आप सफेद बेस तिरंगा बॉर्डर साड़ी भी पहन सकती हैं। यह साड़ी आपको बेहद एलिगेंट लुक देती है। हल्के फैब्रिक और मिनिमल डिजाइन के कारण यह साड़ी ऑफिस और स्कूल के लिए एकदम परफेक्ट है।

आप तिरंगे रंगों की पल्लू वाली इस साड़ी को भी पहन सकती हैं। सूती या खादी फैब्रिक में बनी यह साड़ी आरामदायक होने के साथ-साथ ट्रेडिशनल फील देती है। गणतंत्र दिवस पर इसे सिंपल ब्लाउज और कम ज्वेलरी के साथ कैरी किया जा सकता है।

आप इस हैंडपेंटेड डिजाइन वाली साड़ी को आसानी से पहन सकती हैं। हल्के फ्लोरल प्रिंट के साथ तिरंगा बॉर्डर वाली यह साड़ी सॉफ्ट और फेमिनिन लुक देती है। यह ज्यादा हैवी नहीं लगती, इसलिए कैजुअल गणतंत्र दिवस सेलिब्रेशन के लिए इसे आसानी से पहना जा सकता है।


सफेद खादी साड़ी पर बने छोटे तिरंगे मोटिफ इसे बेहद खास बनाते हैं। यह साड़ी सादगी, स्वदेशी भावना और देशभक्ति का प्रतीक है। इसके अलावा, आप अशोक चक्र प्रिंट वाली साड़ी भी पहन सकती हैं।
