Places to Visit on Republic Day 2025: हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल भारत अपने गणतंत्र का 76वां वर्षगांठ मनाने जा रहा है। भारत के राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस देश के गौरवपूर्ण इतिहास का प्रतीक है। इसी दिन भारत के संविधान को अपनाया गया था।
गणतंत्र दिवस पर कहां होता है परेड?
हर साल गणतंत्र दिवस के दिन नई दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर परेड होता है, जिसमें भारत अपने शौर्य का प्रदर्शन करता है। इस परेड में भारतीय सशस्त्र बलों के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों के संस्कृति को भी दिखाया जाता है। इस दिन इस राष्ट्रीय पर्व को कश्मीर से कन्याकुमारी तक और कच्छ से लेकर कोहिमा तक सेलिब्रेट किया जाता है। ऐसे में इस दिन आप अपने बच्चों के साथ दिल्ली के कुछ खास जगहों पर घूमने भी जा सकते हैं। हम आपको इस लेख में पांच ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने बच्चों और परिवार के साथ जा सकते हैं। यहां जाने के बाद आप देशभक्ति की भावना से भर जाएंगे।
दिल्ली के इन जगहों पर बच्चों संग जाएं घूमने
इंडिया गेट (India Gate)
गणतंत्र दिवस के मौके पर आप अपने बच्चों के साथ इंडिया गेट जा सकते हैं। राजधानी दिल्ली में स्थित इंडिया गेट पर देश ही नहीं, बल्कि विदेश से भी लोग आते हैं। इंडिया गेट जाकर आप गणतंत्र दिवस परेड भी देख सकते हैं। इस स्मारक को प्रथम विश्व युद्ध में मारे गए करीब 84,000 से अधिक भारतीय सैनिकों की स्मृति में बनाया गया है।

नेशनल वॉर मेमोरियलः National War Memorial
गणतंत्र दिवस के मौके पर आप आपने बच्चों के साथ राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (National War Memorial) भी जा सकते हैं। शहीदों की याद में बने इस स्मारक में आपको अब तक लड़े गए सभी युद्धों की शौर्य गाथा की कहानियां सुनने को मिल जाएगा। 176 करोड़ रुपए की लागत से बने इस स्मारक में सन 1947 के बाद हुए युद्धों में शहीद 25000 से ज्यादा सैनिकों के नाम लिखे गए हैं।

लाल किलाः Red Fort
दिल्ली की ऐतिहासिक जगहों में शामिल लाल किले की सैर आप अपने बच्चे के साथ कर सकते हैं। इस ऐतिहासिक जगह को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल की लिस्ट में शामिल किया गया है। इस किले को शाहजहां ने 1638-1648 के बीच बनवाया था। मालूम हो कि भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले पर पहली बार 15 अगस्त 1947 राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। तब से लेकर हर साल इस जगह पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय झंडा फहराया जाता है। आगे पढ़िएः 26 जनवरी की परेड में कौन होंगे चीफ गेस्ट?
