कंप्यूटर पर बहुत देर तक काम करने के बाद आपकी आंखें थक जाती हैं? उनमें जलन या फिर पानी निकलने लगता है? बहुत से लोग जो कंप्यूटर पर काम करते हैं वो आंखओं से जुड़ी इस तरह की समस्या के बारे में शिकायत करते हैं। आपके रोजाना के काम-काज में सबसे ज्यादा तनाव आंखों को मिलता है। आंखों में दर्द इस वजह से होता है क्योंकि हम घंटों अपने कंप्यूटर की स्क्रीन को देखते रहते हैं। जिस तरह आपके शरीर को वर्कआउट की जरूरत है ठीक उसी तरह आपकी आंखों को भी आराम की सख्त जरूरत होती है। आज हम आपको कुछ टिप्स देते हैं जिनके जरिए आप वर्कप्लसे में अपनी आंखों को आराम दे सकते हैं।
हर 5-10 सेकेंड में आंखें बंद करें- अपनी हथेलियों को रगड़कर गर्म करके उन्हें आंखों पर रखें। यह आंखों को आराम देने का सबसे अच्छा तरीका है। इसके अलावा हर 5-10 सेकेंड के बाद अपनी आखों को बंद करें। इससे आपकी आंखों पर पड़ा तनाव कम होता है।
500 और 1000 रुपए के नोट बंद- मोदी सरकार के फैसले पर क्या सोचती है जनता
थोड़ा ब्रेक लें- हर 20-30 मिनट तक काम करने के बाद 5 मिनट का ब्रेक लें। इससे आपकी आंखों में नमी बरकरार रहेगी। साथ ही सिर दर्द और धुंधला दिखाई देने की समस्या मे कमी आएगी। कमरे में पर्याप्त रोशनी का ध्यान जरूर रखें।
अपनी आंखों की पुतलियों को एक दिन में 7-10 बार क्लॉकवाइस और एंटी क्लॉकवाइस हिलाएं।
नियमित अंतराल पर ब्रेक लेते रहें। पानी पीते रहें। ये आंखों में नमी बनाए रखेगा। अगर हो सके तो ताजी हवा लेने के लिए बाहर निकलें।
गेज गेम खेलें- जब आपको समय मिले तब किसी दीवार को देखते रहें फिर अपनी आंखों को दूसरी तरफ की दीवार पर ले जाए और उसे देखते रहें। आप चाहें तो अपने पेन की निब को धीरे-धीरे अपने पास और दूर ले जाने की एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।
अपनी कंप्यूटर स्क्रिन पर एंटी ग्लेयर स्क्रिन लगवाएं। अगर आप चश्मा लगाते हैं तो उसपर एंटी रिफ्लेक्टिव कोट लगवा लें। इससे कंप्यूटर से निकलने वाली हानिकारक किरणों से आप बच सकते हैं।

