Relationship Tips: विश्व में महिलाएं पुरुषों से हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलकर आगे बढ़ रही हैं। अपने हक के लिए वह लगातार आवाज भी उठा रही हैं। हालांकि, कई ऐसी चीजें हैं, जिसमें लड़कियां अपने आप को पीछे ही रखना पसंद करती हैं। इसका सबसे अच्छा उदाहरण प्यार का इजहार करना है। बहुत कम ही देखने को मिलता है कि लड़कियां किसी लड़के को प्रपोज की हो। वहीं, पुरुषों के मामले में यह उलटा होता है।

लड़के क्यों करते हैं प्रपोज?

महिलाएं और पुरुषों के प्रपोज को लेकर कई रिसर्च किए गए हैं, जिसमें पता चला है महिलाओं की तुलना में सबसे अधिक प्रपोज पुरुष ही करते हैं। इस लेख में हम बताएंगे कि लड़के ही सबसे अधिक प्रपोज क्यों करते हैं।

लड़कियों को रहता है रिजेक्शन का डर

सामान्य तौर पर कहा जाता है कि प्रपोज करने की जिम्मेदारी पुरुषों की होती है। हालांकि, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। पुरुषों को महिलाएं इस लिए प्रपोज नहीं करती हैं, क्योंकि उन्हें रिजेक्शन का डर रहता है। लड़कियों के लिए प्यार में मिला रिजेक्शन एक सदमे की तरह होता है, जिसको कई बार वह बर्दाश्त नहीं कर पाती हैं और उन्हें इस सदमे से निकलने में काफी समय लग जाता है।

हर दम रहता है छोड़ने का डर

लड़कियां कई बार लड़कों को इसलिए प्रपोज नहीं करती हैं, क्योंकि उन्हें समाज द्वारा जज किए जाने का खतरा हमेशा से बना रहता है। कई बार उन्हें यह डर भी सताता है कि अगर वह प्रपोज करती हैं तो उन्हें सुरक्षा का भी खतरा रहता है। उन्हें लगता है कि जिसको मैं प्रपोज कर रही हूं, वह मुझे कभी भी छोड़ सकता है। लड़कियों को डर रहता है कि लड़का उनकी कद्र नहीं करेगा और हमेशा छोड़ने की धमकी देता रहेगा और किसी भी खराब परिस्थिति में जिम्मेदार ठहराता रहेगा।

क्या कहता है रिसर्च?

महिलाएं और पुरुषों के प्रपोज को लेकर कई शोध किए गए हैं। हालांकि, उसमें एक सबसे कॉमन महिलाओं पर सामाजिक दबाव हो होना सामने आया है। लाइव साइंस ने अपने एक लेख में बताया कि प्रपोज के बाद महिलाएं कई तरह की परेशानी से गुजरती हैं, जिसमें सुरक्षा और अस्वीकृति का डर, सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं का सामना करना इत्यादि शामिल है।

पैटर्न में आ रहा बदलाव

पहले की तुलना में अब कई सारी चीजों में बदलाव आया है। अब महिलाएं बराबरी के हक के लिए बुलंद आवाज उठा रही हैं। वह पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। अब कई लड़कियां अपनी भावनाओं को खुल कर व्यक्त करने लगी हैं और लड़कों को खुद से प्रपोज करने में हिचकिचाती नहीं हैं।