Relationship Red Flags: दो प्यार करने वालों में लड़ाई-झगड़े होना भी स्वाभिक है, लेकिन अगर किसी रिश्ते में शक या धोखा आ जाए तो उस रिलेशनशिप का अंत निश्चित है। पति-पत्नी हो या फिर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड अगर आपको रिश्ते में धोखा दे तो यहां स्थिति बेहद नाजुक हो जाती है। कई बार व्हाट्सएप चैट, मैसेज या कॉल्स की वजह से लोग डिफेंसिव हो जाते हैं। झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि रिश्ता खत्म करने की नौबत आ जाती है। दिमाग काम करना बंद कर देता है।

यह स्थिति आपको फेस न करनी पड़े इसलिए पहले ही थोड़ा सर्तक होने की जरूरत है। कई लोगों के मन में यह सवाल होता है कि उनका पार्टनर उन्हें धोखा तो नहीं दे रहा है, यह आखिर कैसे पता लगाएं? इसके लिए आपको अपने पार्टनर की आदतों पर जरा गौर करने की जरूरत है। यहां हम कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर आपको अपने पार्टनर में दिखाई दें तो उनसे बैठकर बात करनी जरूरी है, क्योंकि यह चिटिंग के साइन हो सकते हैं।

धोखेबाज पार्टनर में होती हैं ये आदतें

धोखा देने वाले का ऐसा हो जाता है बिहेवियर

जब कोई पार्टनर धोखा देना शुरू करता है तो उसके बिहेवियर में भी बदलाव आने लगते हैं। ऐसे लोग अक्सर तर्कहीन बातें करते हैं। उनकी बातों में कोई तालमेल नहीं होता है।

आपसे बोलेंगे लगातार झूठ

जब भी आपका पार्टनर आपसे बात-बात पर लगातार झूठ बोल रहा है तो यह धोखे का साफ इशारा है। ऐसा होने पर आपको अलर्ट रहने की जरूरत है। समझाने के बाद भी ये लोग आदत नहीं बदलते हैं।

बार-बार बातों से मुकर जाना

धोखेबाज पार्टनर अक्सर वादे करके अपनी बातों से मुकर जाया करते हैं। यह आदत देखकर भी आप धोखे का पता लगा सकते हैं। ऐसे लोग अपने कमिटमेंट का पालन नहीं करते हैं।

बेपरवाह हो जाना

जब भी कोई पार्टनर रिश्ते में धोखा देता है तो वह सारी चीजों के लिए बेपरवाह हो जाता है। ऐसे लोग अपने पार्टनर की परवाह नहीं करते हैं। साथ ही स्वार्थी व्यवहार दिखाने वाले लोगों से सावधान रहें।