हथकरघा कढ़ाई का भारत में समृद्ध इतिहास है। हमारे देश में ऐसी कई जगहें हैं जहां पर वह अपने किसी विशेष वस्तुयों के लिए प्रसिद्ध हैं। भारत के विभिन्न राज्यों में ऐसे कई शहर और कस्बे हैं जो अपने विशेष कढ़ाई के कपड़ों के लिए मशहूर हैं। इनमें कुछ शहरों की साड़ियां अपनी संस्कृति और परंपरा की वजह से केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रचलित हैं।
बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को ऐसी साड़ियां बेहद पसंद हैं। फिल्मी दुनिया में रेखा से लेकर प्रियंका, दीपिका, आलिया और जाह्नवी कपूर जैसी 21 वीं सदी की एक्ट्रेस को भी यह साड़ियां काफी पसंद है। अगर आप भी ऐसी साड़ियों की शौकीन हैं तो तो यह लेख आपके काम का है, आज हम इस लेख में भारत के अलग- अलग राज्यों की फेमस साड़ियों के बारे में बताएंगे।
बांधनी साड़ी (भुज गुजरात): बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान को बांधनी साड़ी बेहद प्रिय है, कई खास मौके पर सारा को बांधनी साड़ी में देखा गया है। नारंगी, हरे, गुलाबी, लाल, पीले और नीले ये कुछ ऐसे रंग हैं जिनका उपयोग एक बांधनी कपड़े को रंगने के लिए सबसे ज्यादा किया जाता है। चूंकि इस साड़ी के कपड़े की रंगाई-पुताई सबसे ज्यादा खास होती है। इस साड़ियों का ज्यादातर प्रचलन गुजरात और राजस्थान की तरफ है, लेकिन आजकल फैशन ट्रेंड को देखते हुए भारत के दूसरे राज्यों में ऐसी साड़ियां खूब देखने को मिल रहा है।
असम की मूंगा सिल्क साड़ी: असम की महिलाएं इस फैब्रिक का सबसे ज्यादा उपयोग पारंपरिक पोशाक मेखला चादर बनाने के लिए करती हैं। असम की मूंगा सिल्क साड़ी में प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही हैं, बता दें कि देश में ही नहीं विदेशों में भी असम की ट्रेडिशनल मूंगा सिल्क बहुत मशहूर है। अपने रंग और टिकाऊपने के लिए मूंगा सिल्क जाना जाता है। इस साड़ी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस साड़ी को जितना भी धुलेंगे, हर बार धोने के बाद यह साड़ी और ज्यादा चमकने लगती है।
पैठनी साड़ी (महाराष्ट्र): कंगना को यह साड़ी पहने हुए देखा जा सकता है। बॉलीवुड में महाराष्ट्र की पैठनी साड़ी फैशन क्वींस की पहली पसंद बनती जा रही है। पैठानी साड़ियां तिरछी और चौकोर डिज़ाइनों के बॉर्डर वाली नाजुक रेशमी धागों से बनी होती हैं। इस साड़ी की खूबसूरती इसके मोर और मोतियों या चौड़े-चौड़े लाइनिंग के डिज़ाइन वाले पल्ले के कारण बढ़ जाती है।
चंदेरी सिल्क (मध्य प्रदेश बुंदेलखंड): साड़ियों की जब बात आती है तो हर किसी के जुबान पर चंदेरी नाम जरूर आता है। हल्के रंग में बेहद खूबसूरत दिखने वाली ये साड़ियां मध्यप्रदेश में तैयार होती हैं। यह साड़ी सोने के सिक्के के रूपांकनों से लेकर मोर और ज्यामितीय डिजाइनों तक इन साड़ियों में उपलब्ध हैं। यदि आपको भी हल्के रंग की साड़ियां पहनना पसंद हैं, तो चंदेरी सिल्क साड़ियां आपके लिए ही बनी हैं। मध्य प्रदेश में तैयार होने वाली इन साड़ियों को उनके सुंदर सोने और चांदी के जरी काम के लिए जाना जाता है।