International friendship day 2025: दोस्ती के रिश्ते को शब्दों में बयां करना थोड़ा मुश्किल है। हर सुख-दुख में दोस्त हमारे साथ खड़े रहते हैं। कई बार हम उनके साथ ऐसी बातें और परेशानियां शेयर कर लेते हैं जिन्हें हम घरवालों को भी बताने हिचकिचाते हैं। दोस्ती के बिना जीवन की कल्पना मुश्किल है।
यूं तो दोस्त और दोस्ती के लिए हर एक दिन खास होता है। लेकिन साल में एक दिन बेहद स्पेशल होता है जो पूरी तरह फ्रेंडशिप के लिए समर्पित होता है। वो है फ्रेंडशिप डे। इस साल फ्रेंडशिप डे 3 अगस्त को मनाया जाएगा। क्या आपको पता है फ्रेंडशिप डे मनाए जाने की क्या है असली वजह और किस तरह इस बार सेलिब्रेट करें ये दिन? आइए जानें इसके बारे में।
फ्रेंडशिप डे मनाने की वजह
अंतरराष्ट्रीय नागरिक संगठन-वर्ल्ड फ्रेंडशिप क्रूसेड ने वर्ष 1958 में देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध बनाने के लिए फ्रेंडशिप डे को मनाए जाने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने 30 जुलाई 2011 को मित्रता दिवस की औपचारिक घोषणा की थी। तभी ये दिन सेलिब्रेट किया जाने लगा।
फ्रेंडशिप डे कैसे मनाएं?
अचानक मिलकर दें सरप्राइज
फ्रेंडशिप डे पर आप अपने दोस्तों से मिलकर उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। बिना बताएं उनके घर पहुंच जाएं या फिर किसी भी तरह उन्हें किसी कैफे में बुलाएं। आपको देखकर वो खुश हो जाएंगे।
साथ में शॉपिंग करने जाएं
फ्रेंडशिप डे पर आप साथ मिलकर शॉपिंग करने जा सकते हैं। लड़कियों को तो शॉपिंग करना हमेशा ही पसंद होता है। ऐसे में आप सभी मिलकर एक साथ एक-दूसरे के लिए कुछ स्पेशल गिफ्ट खरीदकर दे सकते हैं।
साथ मिलकर करें एक्टिविटी
मित्रता दिवस पर अपने दोस्त को खास महसूस करवाने के लिए आप उनके साथ उनकी फेवरेट एक्टिविटी करें। आप किसी गेमिंग जॉन में जाएं वहां गेम्स खेलें। इसके अलावा ट्रेकिंग पर जा सकते हैं।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: जानिए अगस्त में कब है फ्रेंडशिप डे? अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाए जाने की यह है रोचक वजह