Rangoli Designs for Diwali 2018, Rangoli Designs 2018 Latest Images, Easy, Simple and New Beautiful Rangoli Designs for Diwali: आज पूरे देश में धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। लोग इस पर्व के आने का पूरे साल इंतजार करते हैं। दिवाली के शुभ अवसर पर लोग सारे गिले-शिकवे भूल जाते हैं और साथ मिलकर इस त्योहार का आनंद उठाते हैं। इस दिन लोग एक -दूसरे के घर जाते हैं। दिवाली पर लोग अपने घर को बहुत सुंदर तरीके से कलरफूल लाइट्स और रंगोली की मदद से सजाते हैं।
लड़कियां मन से रंगोली बनाती हैं। इंटरनेट की मदद से तरह-तरह की रंगोली की डिजाइन्स निकालती हैं। रंगोली में मौजूद कलर्स उन्हें और आकर्षित और खूबसूरत बना देते हैं और लोगों की जिंदगी में भी रंग भर देते हैं। रंगोली घर की खूबसूरती को और अधिक बढ़ा देता है। रंगोली की डिजाइन्स को ये रंग और इंसान के अंदर की खुशी और अधिक खूबसूरत बना देती है।
Diwali 2018 Puja Muhurat, Time, Vidhi: यहां पढ़ें
(All Photos: Indian Express)
इस दिवाली अपने घर को और अधिक सुंदर बनाना चाहते हैं तो रंगोली कि ये डिजाइन्स आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। साथ ही अपने पसंद की रंग भरकर भी अपनी रंगोली को खूबसूरत और आकर्षिक बना सकते हैं। अपनी रंगोली को कलर कॉम्बिनेशन देकर आप अपनी रंगोली को सुंदर बनाएं।
Highlights
दिवाली के दिन रंगोली बनाने के अलावा आप इस तस्वीर से अपने परिजनों को शुभकामना भी भेज सकते हैं। उन्हें काफी अच्छा लगेगा।
दिवाली का यह पर्व भगवान राम के 14 साल का वनवास पूरा करके अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है। ऐसा कहते हैं कि राम जी के आने की खुशी में अयोध्या के लोगों ने घी के दीए जलाकर उनका स्वागत किया था।
भगवान करे हर घर में हो उजाला, आए ना कभी कोई रात काली, हर घर में हों खुशियां, हर घर में हो रोशन दिवाली। शुभ दिवाली!
दिवाली पर रंगोली बनाना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे घर में सकारात्मकता आती है।अपने घर पर बनाइए यह खूबसूरत सी रंगोली।
दिवाली के शुभ पर्व पर आप अपने आंगन में यह रंगोली बना सकते हैं। यह देखने में बेहद ही खूबसूरत है।
मंत्र: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के दौरान आप इस आराधना मंत्र का जाप कर सकते हैं। कहते हैं कि दिवाली पर इस मंत्र का जाप करने से माता बहुत ही जल्द प्रसन्न हो जाती है।
ॐ हिरण्यवर्णान हरिणीं सुवर्ण रजत स्त्रजाम
चंद्रा हिरण्यमयी लक्ष्मी जातवेदो म आ वहः।।
दिवाली के शुभ अवसर पर लोग सारे गिले-शिकवे भूल जाते हैं और साथ मिलकर इस त्योहार का आनंद उठाते हैं। इस दिन लोग एक -दूसरे के घर जाते हैं। दिवाली पर लोग अपने घर को बहुत सुंदर तरीके से कलरफूल लाइट्स और रंगोली की मदद से सजाते हैं।
अगर आप चाहते हैं कि आपकी बनाई रंगोली कुछ दिनों तक टिकी रहे तो इसके लिए आप सफेद चूने में पानी मिलाकर और साथ ही थोड़ा-सा चूना और ज्यादा सा लाल रंग लेकर अलग-अलग दो रंग बना लें। इससे जमीन पर बिखरी आपकी कला बिना खराब हुए काफी दिनों तक रह सकती है।
दिवाली में आप अपने घर पर यह फूलों वाली रंगोली भी बना सकते हैं। इसे बनाना दूसरों की तुलना में आसान है।
यह रंगोली भी काफी खूबसूरत है। दिवाली के मौके पर आप इसे अपने घर पर बना सकते हैं।
अगर आप रंगोली बनाने जा रहे हैं लेकिन आपके पास समय ज्यादा नहीं है। तो आपके लिए आसान तरीका है कि पाउडर रंगों का इस्तेमाल ना करके चॉक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे गलत होने की संभावना भी कम हो जाती है।
रंगोली एक पारंपरिक कला है। रंगोली शब्द संस्कृत के एक शब्द 'रंगावली' से लिया गया है। ये भारत को वो रंग-बिरंगी कला है जो हर शुभ मौके पर बनाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि दिवाली पर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए रंगोली बनाई जाती है।
माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार पर सभी लोग अपने घरों को सजाते हैं। दिवाली पर अधिकतर लोग अपने घर के गेट के सामने रंगोली बनाते हैं।
हिंदू पंचाग के अनुसार दिवाली का पर्व कार्तिक माह की अमावस्या को मनाया जाता है। दिवाली से पहले हर कोई अपने घर की अच्छे से साफ करता है और उसे सुंदर तरह से सजाता है। इसके पीछे ये मान्यता है कि माता लक्ष्मी साफ और सुंदर जगह पर आकर ही विराजती हैं। रंगोली भी मां को आकर्षित करती है।
एक कथा के अनुसार ब्रह्म देव ने आम के पेड़ से रस निकालकर जमीन पर बनी स्त्री की आकृति पर डाली और वहां एक अति सुंदर स्त्री का जन्म हुआ। उसे उर्वशी की संज्ञा दी गई। पौराणिक ग्रंथों में जहां पर रामायण में सीता के विवाह मंडप की चर्चा दिखाई देती है, वहां पर भी रंगोली का उल्लेख मिलता है।
रंगोली के रंगों को कई बार प्रयोग किया जा सकता है। लेकिन घर या स्थान बदल रहे हों तो वास्तु के अनुसार हमेशा नए रंगों का प्रयोग करना ही शुभ माना जाता है। इसलिए रंगोली बनाते समय इसका ध्यान रखें।
रंगोली खराब हो जाए तो उसे जल की सहायता से हटाना शुभ माना जाता है। जल को हिंदू धर्म में पवित्र कार्यों में प्रयोग किया जाता है। माना जाता है कि रंगोली हटाना चाहते हैं तो उसे जल गिराकर हटाया जा सकता है।
रंगोली की कई सारी डिजाइन्स बहुत ही प्रचलित हैं। नीचे दिखाई गई रंगोली भी बेहद खूबसूरत है। आप इसे बनाने की कोशिश कर सकते हैं।
आप अपने घर पर फूलों से बनी यह रंगोली बना सकते हैं। मालूम हो कि त्योहारों पर फूलों की रंगोली बनाना भी प्रचलित है।
हिंदू धर्म में अनेकों धार्मिक और पौराणिक रीति-रिवाजों का पालन किया जाता है। इन्हीं में से शुभ अवसर पर रंगोली बनाना एक खास मान्यता है। दिवाली के खास आयोजन पर रंगोली बनाना शुभ माना जाता है।
रंगोली बनाने के लिए बाजार में कई तरह के सांचे उपलब्ध हैं। इनकी मदद से आप कुछ ही समय में बेहद खूबसूरत रंगोली बना सकती है। इनका इस्तेमाल करना भी आसान होता है। आप भी बाजार से ऐसे सांचे खरीद कर अपने घर को खूबसूरत रंगोली से सजा सकते हैं।
ज्यादातर घरों में फूलों की रंगोलीज्या बनाई जाती है। इसे बनान भी आसान है और ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है। फूलों की बनी रंगोली सभी के मन को मोह लेती है।
दिवाली के शुभ मौके पर घरों को वंदनवार और फूलों से सजाया जा सकता है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी के आगमन पर उन्हें खुश करने के लिए रंगोली भी बना सकते हैं।