Ramadan 2025 Sehri: इस्लाम धर्म में सबसे पवित्र महीना रमजान का होता है। इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं और खुदा की इबादत करते हैं। रमजान में एक माह तक रोजा रखने का चलन है। इस दौरान सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त होने तक बिना कुछ खाए-पिए ही रहना होता है।

रमजान के पावन महीने में रोजा रखने वाले लोग सुबह-सुबह सूर्योदय से पहले ही हल्का-फुल्का खाना खाते हैं, जिसको सहरी के नाम से भी जाना जाता है। इसके बाद नमाजी पूरे दिन न तो कुछ खाते हैं और न ही कुछ पीते हैं। वहीं, शाम के समय सूरज डूबने के बाद रोजा रखने वाले लोग खजूर  या फिर अन्य चीजों को खाकर अपना रोजा खोलते हैं। अगर आप भी रमजान के इस पावन महीने में रोजा रखते हैं तो हम आपके लिए सहरी में खाने के लिए तीन चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिसको आप आसानी से खा सकते हैं।  इसको खाने से आप दिनभर एनर्जेटिक और हेल्दी बने रहेंगे।

सहरी में क्या खाया जाता है?

मोटे अनाज से जल्दी नहीं लगेगी भूख

रोजा रखने वाले लोगों को सहरी में मोटे अनाज का सेवन जरूर करना चाहिए। आप इसमें दलिया या फिर ओट्स  को भी शामिल कर सकते हैं। दरअसल, दलिया खाने के बाद यह काफी धीरे-धीरे पचता है, जिसके कारण जल्दी भूख नहीं लगती है। इसके साथ आप दूध, शहद  और कुछ ड्राई फ्रूट्स को भी सुबह की सेहरी में शामिल कर सकते हैं।  गेहूं, बाजरा, जौ इत्यादि से बनी रोटी को भी खा सकते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा काफी अच्छी होती है, जिससे दिनभर बॉडी में एनर्जी बनी रहती है।

प्रोटीन वाले फूड्स का करें सेवन

सहरी के बाद पूरे दिन कुछ नहीं खाना होता है। ऐसे में बॉडी को हेल्दी रखने के लिए आप अपने खाने प्रोटीन वाले फूड्स को जरूर शामिल करना चाहिए। आप सहरी में अंडा, दाल, पनीर और दही इत्यादि का भी सेवन कर सकते हैं।

ड्राई फ्रूट्स और फल

ड्राई फ्रूट्स और फल को भी सहरी में खाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आप   बादाम, अखरोट, खजूर, अंजीर इत्यादि को भी खा सकते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे बॉडी को तुरंत एनर्जी मिलता है। वहीं, केला, तरबूज, खीरा, नारियल पानी को भी आप ले सकते हैं। ये फल शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के साथ-साथ गर्मी में आपको हाइड्रेट रखने में मदद करेंगे। आगे पढ़िएः Ramadan 2025: रमजान के महीने में आप भी रखेंगे रोजा? यहां जान लें किन तरीकों से खुद को रखें फिट