Ramadan 2025 Time Table: इस्लाम धर्म में रमजान के महीने का बेहद महत्व है। इस पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह की इबादत करते हुए उनके नाम का रोज़ा रखते हैं। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान साल का नौवां महीना होता है। इस पूरे महीने लोग रोजा रखते हैं और महीने के आखिरी दिन बड़ी ही धूमधाम के साथ ईद-उल-फितर का त्योहार मनाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस बार रमजान का महीना कब से शुरू हो रहे है-
इससे पहले जान लेते हैं कि आखिर रोजे रखे क्यों जाते हैं-
इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, साल 610 के नौवें महीने में मोहम्मद साहब को लेयलत उल-कद्र के मौके पर पवित्र कुरान शरीफ का ज्ञान प्राप्त हुआ था। तभी से मुस्लिम धर्म के लोग इस पूरे महीने अल्लाह के नाम का रोज़ा रखते हैं और महीने के अंत में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाते हैं।
कब रखा जाएगा पहला रोजा? (Ramadan 2025 Date)
भारत में रमजान का महीना कब से शुरू होगा, ये मक्का में चांद के दिखने पर निर्भर है। सऊदी अरब में चांद दिखने के अगले दिन भारत में पहला रोजा रखा जाएगा। वहीं, माना जा रहा है कि इस साल चार का दीदार 28 मार्च को होगा, जिसके बाद 1 मार्च से माह-ए-रमजान का आगाज हो जाएगा।
कैसे रखा जाता है रोजा?
रोज़े के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह सूर्योदय से पहले सुहूर यानी सहरी के समय कुछ खाते या पीते हैं, इसके बाद सूरज ढलने पर शाम को इफ़्तार कर रोजा खोलते हैं। इससे अलग दिनभर पानी तक पीने की अनुमति नहीं होती है। यानी आपको पूरे दिन भूखा और प्यासा रहना पड़ता है।
दिल्ली में क्या होगा सहरी और इफ़्तार का समय?
तारीख | सहरी का समय | इफ़्तार का समय |
1 मार्च | 05:41 AM | 07:27 PM |
2 मार्च | 05:40 AM | 07:27 PM |
3 मार्च | 05:39 AM | 07:28 PM |
4 मार्च | 05:38 AM | 07:28 PM |
5 मार्च | 05:37 AM | 07:29 PM |
6 मार्च | 05:36 AM | 07:30 PM |
7 मार्च | 05:35 AM | 07:30 PM |
8 मार्च | 05:34 AM | 07:31 PM |
9 मार्च | 05:33 AM | 07:31 PM |
10 मार्च | 05:32 AM | 07:32 PM |
11 मार्च | 05:31 AM | 07:33 PM |
12 मार्च | 05:30 AM | 07:33 PM |
13 मार्च | 05:28 AM | 07:34 PM |
14 मार्च | 05:27 AM | 07:34 PM |
15 मार्च | 05: 26 AM | 07:35 PM |
16 मार्च | 05:25 AM | 07:31 PM |
17 मार्च | 05:24 AM | 07:36 PM |
18 मार्च | 05:23 AM | 07:37 PM |
19 मार्च | 05:21 AM | 07:37 PM |
20 मार्च | 05:20 AM | 07:38 PM |
21 मार्च | 05:19 AM | 07:39 PM |
22 मार्च | 05:18 AM | 07:39 PM |
23 मार्च | 05:17 AM | 07:40 PM |
24 मार्च | 05:15 AM | 07:41 PM |
25 मार्च | 05:14 AM | 07:41 PM |
26 मार्च | 05:13 AM | 07:42 PM |
27 मार्च | 05:12 AM | 07:42 PM |
28 मार्च | 05:10 AM | 07:43 PM |
29 मार्च | 05:09 AM | 07:44 PM |
उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- रमजान पर इन मेहंदी से सजाएं अपने हाथ, यहां देखें सिंपल और बेहद खूबसूरत डिजाइन