Ramadan 2025 Mehndi Designs: इस्लाम धर्म में रमजान का विशेष महत्व है। रमजान के इस पाक महीने में लोग रोजे रखते हैं। पूरे एक माह चलने वाले इस रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह की इबादत करने के साथ रोजा रखते हैं।
रमजान के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन
मालूम हो कि रमजान इस्लामिक कैलेंडर का 9वां महीना होता है। शब-ए-बारात के 14वें दिन से रमजान के पावन महीने के शुरुआत हो जाती है। वहीं, इस माह में महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी को भी रचाती हैं। इस माह में मेहंदी लगाना काफी शुभ माना जाता है। अगर आप भी इस दिन मेहंदी लगाने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन डिजाइन लेकर आए हैं। यहां से आप देखकर अपने हाथों में लगा सकते हैं।

रमजान मेहंदी डिजाइन
अगप आप पहली बार मेहंदी लगाने वाली हैं, तो ये आसान डिजाइन आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। इन डिजाइन की मदद से आप बेहद कम समय में अपने हाथों पर मेहंदी लगा पाएंगी। यह मेहंदी का डिजाइन अपके हाथों पर काफी खूबसूरत भी लगेगा।

आप रमजान के दिन अपने हाथों को चांद के डिजाइन वाली मेहंदी से सजा सकती हैं। यह देखने में काफी यूनिक है, जिससे आप अपने ग्रुप में काफी अलग नजर आएंगी। साथ ही इस डिजाइन में आपकी पांचों उंगलियों पर भी चांद की तस्वीर बनी हुई है।

इस मेहंदी डिजाइन को भी आप अपने हाथों पर सजा सकती हैं। इसको दोनों कलरों में लगाया जा सकता है।

कब से शुरू हो रहा रमजान 2025? Ramadan 2025 Date
भारत में रमजान का पहला रोजा चांद को देखने के बाद होता है। इस साल रमजान 2 मार्च से शुरू हो सकता है, जो 1 अप्रैल को हो समाप्त हो सकते हैं। हालांकि, चंद्रमा देखने के बाद तारीख ऊपर-नीचे हो सकती है।
