एक्टर राम कपूर टीवी इंडस्ट्री में एक जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म इंडस्ट्री से की थी। हालांकि, टीवी की दुनिया में कदम रखने के बाद राम कपूर को बड़ी प्रसिद्धी हासिल हुई। साल 1997 में उन्होंने ‘न्याय’ शो से टीवी में डेब्यू किया था। इस शो से राम कपूर इतने फेमस हुए की उन्होंने बैक-टु-बैक 3 शो साइन कर लिए। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कसम से’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ जैसे शोज से एक्टर को घर-घर में पहचाना जाने लगा।

लेकिन मशहूर एक्टर राम कपूर एक समय पर चेन स्मोकर हुआ करते थे। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राम कपूर एक दिन में करीब 50 सिगरेट पी जाया करते थे। हालांकि, उनकी इस लत ने बेटी सिया पर गहरा प्रभाव डाला। एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने बताया था कि जब एक दिन उनकी बेटी सिया ने टीवी पर एंटी-स्मोकिंग ऐड देखा तो उसने एक्टर से पूछा कि क्या वह मरने वाले हैं?

जिस पर राम कपूर ने बेटी को समझाया कि हर स्मोकर स्मोकिंग करने से नहीं मरता। लेकिन जब एक दिन सिया ने राम कपूर को रोते हुए फोन किया तो एक्टर बेटी की आवाज सुन घबरा गए और उन्होंने पूरी तरह से स्मोकिंग छोड़ दी।

राम कपूर की ‘फैट टू फिट’ जर्नी: वर्तमान में राम कपूर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी काफी चर्चा में रहते हैं। एक्टर की फिटनेस को देख युवा भी उनसे प्रेरणा लेते हैं। लेकिन एक ऐसा समय था जब राम कपूर 120 किलो के हुआ करते थे। हालांकि, डेढ़ साल में उन्होंने अपना 30 किलो वजन कम करके सबको चौंका दिया था। राम कपूर ने कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में इस बात का खुलासा किया था कि अपनी वेट लॉस जर्नी के दौरान वह दिन में 16 घंटे भूखे रहते थे।

राम कपूर का वर्कआउट: वजन कम करने की जर्नी में राम कपूर ने इंटेंस कार्डियो वर्कआउट, रनिंग, स्विमिंग, योग और एक्सरसाइज करनी शुरू की। हालांकि, फिट होने के बाद अब उनके दिन की शुरुआत जिम से होती है। रात को सोने से पहले भी वह कार्डियो वर्कआउट करते हैं।