Mehndi Design For Rakhi: त्योहार का मौका हो और हाथों पर मेहंदी का कलर रंग नहीं लाए तो त्योहार फीका सा दिखता है। 11 अगस्त यानि कल रक्षाबंधन का त्योहार है, भाई बहन के इस त्योहार पर बहन के हाथों में मेहंदी का रंग नहीं दिखे तो बहन का श्रंगार अधूरा दिखता है। रक्षाबंधन के लिए बहनें जहां स्पेशल राखी खरीदती हैं वही हाथों में मेहंदी लगाने की भी पूरी तैयारियां करती है।
भाई- बहन के इस त्योहार पर लड़कियां और महिलाएं अपने हाथों में आसान और खूबसूरत मेहंदी के डिजाइन लगाकर अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। मेहंदी के डिजाइन में फ्लोरल मेहंदी महिलाओं की खास पसंद में शामिल है।
भाई-बहन के इस त्योहार के दिन अगर आप भी घर पर रहकर अपने हाथों में ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन लगवाना चाहती हैं तो हम आपको कुछ खूबसूरत और आसान मेहंदी डिजाइन के बारे में बताते हैं जिन्हें आप अपने हाथों पर लगा सकती हैं। रक्षाबंधन के दिन मेहंदी के ये डिजाइन आपको हाथों पर बेहद खूबसूरत दिखेंगे। आइए मेहंदी के डिजाइन सेलेक्ट करने में हम आपकी मदद करते हैं।
हाथों पर फ्लोरल मेहंदी बेहद खूबसूरत दिखती है। मेहंदी में फूल बूटे वाले डिजाइन हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। रक्षाबंधन के दिन आप फ्लोरल मेहंदी से अपने हाथों को सजा सकती हैं।