सुपरस्टार रजनीकांत अपने पावरफुल ऑनस्क्रीन पर्सनालिटी के लिए जाने जाते हैं और पिछले कुछ सालों में उन्होंने लाखों दिल जीते हैं। जहां तक उनकी स्टाइल और पर्सनालिटी का सवाल है, उम्र उनके लिए सिर्फ एक नंबर है। रोमांटिक रोल हो या फिर एक्शन, थलाइवा अपने अलग-अलग रोल्स के साथ अपने फैन्स को प्रभावित करने में कभी असफल नहीं होते हैं। 69 साल की उम्र में भी रजनीकांत ना सिर्फ हिट फिल्में दे रहे हैं, बल्कि काफी फिट भी हैं। 2.0 हो या फिर दरबार, हर फिल्म में उन्होंने ना सिर्फ अपनी एक्टिंग से बल्कि अपनी फिटनेस से भी अपने फैन्स का दिल जीता है। अपनी फिटनेस के लिए वह अपनी डाइट का खास ध्यान रखते हैं। आइए जानते हैं रजनीकांत इस उम्र में भी खुद को कैसे फिट रखते हैं-
– एनडीटीवी के एक आर्टिकल के अनुसार, रजनीकांत सुबह 5 बजे उठते हैं। इसके बाद वह कम से कम एक घंटे जॉगिंग करते हैं और फिर शाम को वॉक भी करते हैं। इतना ही नहीं रजनीकांत नियमित रूप से मेडिटेशन भी करते हैं।
– 40 साल की उम्र पार करने के बाद, रजनीकांत ने चीनी का सेवन और दूध, दही और घी जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स से परहेज करना शुरू कर दिया।
– रजनीकांत कुछ साल से लगातार योग का अभ्यास भी कर रहे हैं। योग उन्हें तनावमुक्त रहने में मदद करता है।
– इंडिया टुडे के आर्टिकल के अनुसार, रजनीकांत की फिटनेस का राज स्वीमिंग भी है। वह नियमित रूप से स्वीमिंग करते हैं। कई बार शूटिंग पर जाने से पहले भी वह स्वीमिंग कर के जाते हैं।
– बता दें कि रजनीकांत अपनी फिल्म ‘दरबार’ में काफी फिट दिखे थे। फिल्म के पोस्टर पर उनकी टोन्ड आर्म्स को भी दिखाया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, टोन्ड बॉडी के लिए रजनीकांत ने बहुत मेहनत की थी। कई बार बारबेल वर्कआउट भी किया था।
– रजनीकांत को मांसाहारी भोजन बहुत पसंद है। यह भी कहीं ना कहीं उनकी फिटनेस का राज है।
– रजनीकांत पर्याप्त नींद लेते हैं। उनका मानना है कि फिट रहने के लिए सबसे जरूरी एक अच्छी नींद है। साथ ही उनका मानना है कि शरीर को पूरा आराम मिलना चाहिए।