Rajasthani Besan Bharwan Paratha Recipe: अक्सर हमारे पास नाश्ता बनाने और खाने का समय नहीं होता। ऐसे में आप इस पराठे को खा सकते हैं। खास बात ये है कि इसे बनाने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता। साथ ही इसे बनाने के लिए आपको बहुत सारी चीजों की जरूरत भी नहीं है। आपकी रसोई में रखी कुछ चीजों की मदद से आप इस टेस्टी से नाश्ते को बना लेंगे। इसे खाने के बाद आप इसे हर बनाएंगे और अपने घर आए मेहमानों को भी खिलाएंगे। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी (besan paratha recipe in hindi) और फिर जानेंगे स्टेप बाय स्टेप इसे बनाने का तरीका।

बेसन भरवां पराठा

सामग्री
-बेसन
-धनिया
-हरी मिर्च
-हींग
-जीरा
-नमक
-आटा
-पानी

बेसन भरवां पराठा कैसे बनाएं-How to make Besan Bharwan Paratha Recipe

-बेसन भरनां पठारा बनाने के लिए पहले एक बाउल में थोड़ा सा बेसन और पानी में मिलाएं।
-इसमें कसूरी मेथा, हरी मिर्च, धनिया, नमक और बाकी मसाले मिला लें।
-अब आटा गूंद लें और इसकी लोई काट लें।
-अब इसकी रोटी बेलें और इस पर बेसन लगा लें।
-अब इस रोटी को रोल करके तोड़ लें और फिर इसे बेल लें।
-अब तवे पर रोटी को डालकर अच्छी तरह से पकाएं।
-इसमें ऊपर से तेल लगाकर पलट लें और फिर पका दोनों तरफ रख-रखकर पका लें।

दूसरा तरीका

आपको करना ये है कि बेसन में प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, हरी धनिया और फिर अजवाइन और नमक मिला लें। बसको मिक्स करने के बाद इसे तवे पर रखकर भून लें। फिर इसमें थोड़ा सा घी मिलाकर रख लें। अब इसे मिक्सर से थोड़ा सा चला लें। अब इसकी स्टफिंग करें और पराठा बेल लें। इसे दोनों तरफ से पका लें और फिर इसे खाएं। ऐसा टेस्टी पराठा आपने कभी नहीं खाया होगा। तो इन दोनों ही रेसिपी को ट्राई करते हुए ये पराठा जरूर ट्राई करें।