Karni Mata Temple Aarti Mai Chuhe Kyu Aate Hai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान के बीकानेर में स्थित जिस मंदिर के दर्शन किए हैं वह स्थान बेहद खास है। बीकानेर में बने करणी माता मंदिर के प्रति भक्तों में अटूट आस्था है। दूर-दूर से यहां भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यह मंदिर न केवल अपनी वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है बल्कि यहां रहने वाले चूहों के लिए भी जाना जाता है। यहां चूहे न केवल आरती में शामिल होते हैं बल्कि उन्हें प्रसाद भी खिलाया जाता है। इतना ही नहीं इन्हें मारना यहां महापाप माना जाता है। आइए जानते हैं मंदिर से जुड़े रोचक किस्से।
20वीं शताब्दी में बना था मंदिर
इस मंदिर को बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह ने 20वीं शताब्दी में बनवाया था। मंदिर की संरचना की बात करें तो यहां आपको मुगल शैली से मिलती-जुलती वास्तुकला देखने को मिलेगी। संगमरमर पर बनीं रचाएं बेहद खूबसूरत हैं।
गर्भगृह के विराजमान हैं माता
करणी माता मंदिर में गर्भगृह के अंदर माता की मूर्ति विराजमान हैं। उन्होंने हाथ में त्रिशूल पकड़ा है। उनके साथ उनकी बहनों की भी यहां मूर्ति विराजित हैं। उनके दर्शन के लिए सालभर लोग यहां पहुंचते हैं।
मंदिर में रहते हजारों चूहे
करणी माता मंदिर में हजारों चूहे रहते हैं। ऐसा बताया जाता है कि जब यहां सुबह-शाम आरती होती है तो चूहे भी बिलों से बाहर आ जाता हैं। लोगों का मानना है कि चूहे भी माता की आरती में शामिल होते हैं। उन्हें बकायदा प्रसाद भी खिलाया जाता है। सफेद चूहों को मां के बेटों के रूप में देखा जाता है। इसलिए यहां सफेद चूहे देखना शुभ माना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि यहां रहने वाले चूहे कभी मुख्य दरवाजे से कभी बाहर नहीं जाते हैं।
इस वक्त रहती सबसे ज्यादा भीड़
यूं तो सालभर मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है। लेकिन यहां लगने वाले मेले में भंयकर भीड़ उमड़ती है। यह मेला हर साल मार्च से अप्रैल महीने में लगता है। इसके अलावा सितंबर से अक्टूबर के दौरान भी यहां मेला लगता है। तो अगर आप भीड़ से बचना चाहते हैं तो इन महीनों में न जाएं।
कैसे पहुंचे करणी माता मंदिर?
अगर आप करणी माता के मंदिर जाना चाहते हैं तो ट्रेन, बस, टैक्सी या कार से पहुंच सकते हैं। यह मंदिर बीकानेर से 30 किमी दूर है।
इस बात का रखें ध्यान
मंदिर में फोन ले जाना मना है। इसलिए मंदिर जाने से पहले फोन को गाड़ी या होटल में छोड़ कर जाएं। मंदिर सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: Vat Savitri Mehndi Designs: वट सावित्री के लिए अभी से ही सेव कर लें ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, खूबसूरती देख हर कोई करेगा आपकी तारीफ
