आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर नींद न आने की समस्या को लेकर परेशान रहते हैं। किसी की हालत तो ऐसी हो जाती है कि उन्हें डॉक्टर के पास इसका इलाज कराने की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में अगर आप भी अनिद्रा से परेशान हैं तो आपको अपनी लाइफस्टाइल के साथ-साथ डाइट पर भी ध्यान देना चाहिए।
क्योंकि कई बार बिगड़ी लाइफस्टाइ या गलत खानपान करने के वजह से भी रातों की नींद गायब हो सकती है। यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के नाम बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको रात में खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इन्हें खाने से रात की नींद उड़ सकती है। आइए जानें इसके बारे में।
ज्यादा शक्कर वाली चीजें
रात में सोने से पहले आपको ज्यादा शक्कर वाली चीजों को खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे शुगर लेवल पर असर पड़ सकता है और आपकी नींद का पैटर्न डिस्टर्ब हो सकता है।
खट्टे फलों का जूस
कभी भी सोने से 2 या 3 घंटे पहले आपको खट्टे फलों का जूस नहीं पीना चाहिए। रात में हमेशा हल्का खाना लेना चाहिए। खट्टे फल आपकी नींद उड़ा सकते हैं।
हैवी फूड्स
रात में ऐसा खाना खाने से बचें जो आपके पेट में गैस बना सकते हैं। ब्रोकली, पत्ता गोभी, फूल गोभी या सूखी मेवा रात में खाने से बचें। इससे आपको गैस की दिक्कत हो सकती है।
सोया सोस या बैंगन
रात में सोने से पहले आपको बैंगन या सोया सोस भी नहीं खानी चाहिए। क्योंकि इनमें अमीनो एसिड को उत्तेजित करने की प्रकृति होती है। जिससे आपको अनिद्रा की दिक्कत हो सकती है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: जानिए दिमाग को तेज करने के 7 आसान उपाय, पढ़ाई से लेकर करियर में काम आएंगे ये टिप्स | How To Be GENIUS And Intelligent