आज के समय में तेजी से बदलती जीवनशैली और भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण कई लोग रात में ठीक से नहीं सो पाते हैं। दरअसल, यह समस्या अधिक तनाव, मोबाइल स्क्रीन का अत्यधिक उपयोग और अनियमित दिनचर्या के कारण आम होती जा रही है।

अगर आप भी रात को बिस्तर पर जाने के बाद घंटों करवटें बदलते रहते हैं, तो कुछ आसान उपाय अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इस लेख में हम आपको तीन आसान उपाय बताएंगे, जिन्हें आप सोने से पहले फॉलो कर सकते हैं। इससे नींद न आने की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।

सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें

आजकल अधिकतर लोग मोबाइल लेकर बिस्तर पर जाते हैं और घंटों तक वीडियो देखते रहते हैं। ऐसे में स्क्रीन टाइम कम करना बेहद जरूरी है। सोने से कम से कम एक घंटा पहले मोबाइल, टीवी या लैपटॉप जैसी डिजिटल स्क्रीन से दूरी बनाएं। दरअसल, इन सभी उपकरणों से निकलने वाली ब्लू लाइट दिमाग को सक्रिय बनाए रखती है, जिससे मेलाटोनिन नामक हार्मोन का निर्माण बाधित होता है। इसकी जगह आप कोई किताब पढ़ सकते हैं।

बारिश में कूलर चलाते ही बढ़ रही है उमस और चिपचिपाहट? इस 5 रुपये वाली हैक से कुछ ही मिनटों में दूर होगी परेशानी!

गुनगुना पानी पिएं

बिस्तर पर जाने से लगभग 30 मिनट पहले एक कप गुनगुना पानी या कोई हर्बल चाय पी सकते हैं। इससे शरीर को आराम मिलता है और तनाव कम होता है, जिससे नींद बेहतर आती है। कैफीन या अत्यधिक शर्करा वाली चीजें नींद में खलल डाल सकती हैं।

रिलैक्सेशन रूटीन अपनाएं

रात को सोने से पहले आप एक रिलैक्सेशन रूटीन अपना सकते हैं। इसके तहत 10-15 मिनट हल्की स्ट्रेचिंग, ध्यान, सांसों से जुड़ी एक्सरसाइज या मनपसंद संगीत सुनना शामिल हो सकता है। इससे मन शांत होता है और गहरी नींद आने में मदद मिलती है।

मानसून में भी चाहिए एकदम गाढ़ी और मलाईदार दही? भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां