Gud Lai ke Laddu recipe in Hindi: शादी-ब्याह से लेकर तीज-त्योहार पर तरह-तरह के लड्डू घरों में बनाए जाते हैं। बूंदी से लेकर सूजी, मेवा से लेकर पंजीरी के लड्डू बनाए जाते हैं, लेकिन सर्दियों में बाजार में गुड़-मुरमुरे के लड्डू बिकना शुरू हो जाते हैं। कुरकुरे लड्डू बच्चों को बहुत पसंद आते हैं। इन्हें आप घर पर बड़ी आसानी से तैयार कर सकते हैं। इन्हें एयर टाइट कंटेनर में लंबे समय तक स्टोर भी किया जा सकता है। इसे शुद्ध गुड़ से तैयार करने पर यह सेहत को नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा। इसे आप सिर्फ 10 मिनट में तैयार कर सकते हैं।

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

300 ग्राम मुरमुरा
300 ग्राम गुड़
1 छोटी चम्मच घी
1 छोटी टुकड़ा अदरक कूटे हुए
1 कप पानी

घर में गुड़-मुरमुरा लड्डू कैसे बनाएं?

गुड़ मुरमुरा लड्डू बनाने के लिए सब से पहले कढ़ाई में मुरमुरे को मध्यम आंच पर भुन लें। इन्हें बाहर निकालकर उसी कढ़ाई में थोड़ा घी डालें। फिर गुड़, पानी और छोटा कुटा हुआ अदरक डालकर तेज आंच पर गुड़ पिघलाएं। जैसे घी पिघल जाए तब गैस मध्यम कर लें। फिर धीमी आंच पर गुड़ को धीमी आंच पर पूरी तरह से पिघलने तक पकाएं।

गुड़ की चाशनी हल्की आंच पर लगातार चलाते रहें। ताकि गुड़ के मिश्रण में गांठ नहीं पड़े। जब गुड़ के ऊपर धीरे-धीरे बबल आने लगे तब समझ जाएं कि आपकी चाशनी तैयार है। इसके बाद थोड़ी सी गुड़ की चाशनी को लेकर ठंडे पानी में डालकर देखें।। गुड़ अगर घुल जाए तो इसका मतलब चाशनी तैयार नहीं हुई है। वहीं अगर गुड़ तुरंत सख्त हो जाए तो इसका मतलब है कि चाशनी तैयार है। इसके बाद मुरमुरा चाशनी में डाल दें।

लड्डू बनाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक

एक बड़ी बाउल में थोड़ी सी पानी लीजिए। हाथ को हल्का गीला कीजिए। मिश्रण का एक भाग उठायें और हथेलियों के बीच हल्के से दबाकर गोलाकार आकार देते हुए लड्डू बनाएं। अगर मिश्रण सख्त हो जाए, तो पैन को कुछ सेकंड के लिए धीमी आंच पर वापस रख दीजिए। इससे मिश्रण ढीला हो जाएगा और लड्डू बनने लगेंगे।