Propose Day 2024 Date: वैलेंटाइन वीक को देश और दुनियां में एक उत्सव की तरह मनाते हैं। रोज़ डे से इस वीक की शुरूआत हो चुकी है। वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन है प्रपोज़ डे जिसे हर साल वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन 8 फरवरी को मनाया जाता है। प्रपोज डे का दिन दुनिया भर के कपल्स के दिलों में खास जगह रखता है। यह दिन प्यार,स्नेह और एक दूसरे के प्रति प्रतिबद्धता दिखाने का दिन हैं। माना जाता है कि वैलेंटाइन वीक की शुरुआत पश्चिमी दुनिया में हुई, लेकिन प्रपोज डे का इतिहास कुछ हद तक अस्पष्ट है।
प्रपोज डे की परंपरा ने पिछले कुछ सालों में खास मुकाम हासिल किया है। प्यार में पड़े कपल्स अपने प्यार को आधिकारिक बनाने के लिए इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। युवाओं में इस दिन की खास अहमियत है। कपल्स इस दिन का इंतजार पूरे साल करते हैं। युवा अपने दोस्ताने को रिश्ते का नाम देने के लिए इस दिन का इस्तेमाल करते हैं। जो लोग पहली बार अपने क्रश से प्यार का इज़हार करने वाले हैं, उनके लिए हाल-ए-दिल बयां करना थोड़ा सा मुश्किल होता है। इस दिन का सहारा लेकर लोग अपने दिल का हाल अपने साथी से बयां करते हैं। आइए जानते हैं कि प्रपोज डे का इतिहास क्या है और इस दिन का कैसे महत्व है और इसे कैसे सेलिब्रेट करें।
प्रपोज डे कब मनाया जाता है?
प्रपोज डे 8 फरवरी को मनाया जाता है। यह वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन है। इस साल प्रपोज डे गुरुवार को 8 फरवरी 2024 को मनाया जाएगा।
प्रपोज डे का इतिहास और महत्व
प्रपोज़ डे मनाने की शुरूआत कैसे हुई इसकी कोई स्टीक जानकारी नहीं है, फिर भी कुछ उल्लेखनीय घटनाएं हैं जिनके बारे में माना जाता है कि उन्होंने वैलेंटाइन वीक के इस उत्सव को प्रभावित किया है। कहा जाता है कि 1477 में ऑस्ट्रियाई आर्कड्यूक मैक्सिमिलियन ने मैरी ऑफ बरगंडी को एक शानदार हीरे की अंगूठी के साथ प्रपोज किया था,जिससे इस दिन प्रपोज करने की परंपरा की नींव पड़ी। प्रपोज डे उन लोगों के लिए खास दिन हैं जो अपने प्यार को ऑफिशियल बनाना चाहते हैं। अपने प्यार को वो खास अंदाज में रोमांटिक तरीके से विश करते हैं। ये दिन दो व्यक्तियों के बीच प्रतिबद्धता और प्यार का प्रतीक है। इस दिन प्रेमी जोड़े अपने पार्टनर को खास और यादगार तरीके से प्रपोज करते हैं।
प्रपोज डे कैसे मनाएं?
प्रपोज डे पर जोड़े अक्सर अनोखे और यादगार तरीके से अपने प्यार का इज़हार करते हैं। कुछ लोग रोमांटिक आउटिंग की योजना बनाते हैं, जबकि कुछ लोग रात में रोमांटिक डिनर प्लान करते हैं। यह दिन अपने साथी को प्यार और स्नेह देने का दिन है। प्रपोज डे कपल्स के लिए अपने रिश्ते में अगला कदम उठाने का एक लोकप्रिय अवसर बन गया है। कई लोग घुटनों के बल बैठकर अपने साथी को अंगूठी भेंट करने के लिए इस दिन को चुनते हैं। प्रपोज डे का सार अपनी भावनाओं को व्यक्त करने और अपने साथी को खास अहसास दिलाने का दिन हैं। आप भी इस दिन के जादू को अपनाएं और इसे जीवन भर याद रखने वाला यादगार पल बनाएं।
इन खूबसूरत मैसेज को भेजकर करें प्रपोज डे विश
दीवाना हुआ तेरा, मुझे इंकार नहीं,
कैसे कह दूं कि मुझे तुझसे प्यार नहीं,
कुछ शरारत तो तेरी नजरों में भी है,
मैं अकेला तो इसका गुनाहगार नहीं।
Happy Propose Day 2024
दिल मेरा तुमसे प्यार करना चाहता है,
दबी हुई मोहब्बत का इजहार करना चाहता है।
जब से देखा है मैंने तुझे ओ सनम,
ये दिल सिर्फ तुम्हारा दीदार करना चाहता है।
Happy Propose Day 2024
तुमसे मिलने को दिल करता है
कुछ कहने का दिल करता है।
प्रपोज डे पर कह डालते हैं दिल की बात
हर पल तेरे संग बिताने को दिल करता है।
हैप्पी प्रपोज डे 2024