डार्क सर्कल आजकल बहुत से लोगों की परेशानी है। लंबे समय तक लैपटोप पर बैठकर काम करना और मोबाइल चलाना डार्क सर्कल के कुछ कारणों में से एक है। लेकिन, इसका सबसे बड़ा कारण है खराब ब्लड सर्कुलेशन, स्ट्रेस और नींद की कमी। इससे होता ये है कि आंखों के आस पास कोलेजन की कमी हो जाती है और फिर इससे फाइन लाइन्स और आंखों के पास डार्क सर्कल हो जाते हैं। समय के साथ ये गहराता जाता है और ऐसी स्थिति में आप डार्क सर्कल के लिए कुछ घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। तो, एक्ट्रेस Priyanka Chopra की मां Dr. Madhu Chopra ने डार्क सर्कल हटाने के कुछ उपायों को शेयर किया है। आइए, जानते हैं क्या हैं ये।

डार्क सर्कल हटाने के उपाय-Dark circles home remedies

कच्ची मलाई लगाएं

Dr. Madhu Chopra की मानें तो, डार्क सर्कल हटाने के लिए आप कच्ची मलाई का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि ताजा दूध लें और इसे किसी बर्तन में आधा घंटा या 40 मिनट तक फ्रिज में रख दें। आप देखेंगे कि इस पर मलाई की एक परत नजर आएगी। आपको करना ये है कि दोनों हाथों से मलाई की इस परत को छूएं और इसे अपनी आंखों के आस पास लगाएं। हल्के हाथों से सर्कुलर डायरेक्शन में हाथों को घुमाएं और फिर आंखों के आस-पास मसाज करें। ये काम दिन में दो बार करें।

एक हफ्ते बाद नींबू ट्राई करें

मधु चोपड़ा बताती हैं कि आप डार्क सर्कल के लिए नींबू को ट्राई कर सकते हैं। आपको करना ये है कि 1 चम्मच नींबू के रस के साथ ग्लिसरीन और रोज वॉटर मिला लें। इसके बाद एक कॉटन की मदद से इसे आप अपने डार्क सर्कल के आस पास लगाएं। रात में सोते समय आप इसे ट्राई करें और कम से कम 40 मिनट तक तो लगे रहने दें।

इसके बाद सुबह चेहरा वॉश कर लें और फिर आप कच्ची मलाई को लगाएं। रेगुलर इन दोनों ही उपायों को अपनाएं और आप खुद इसका फर्क देखेंगे। दूसरा, आपको करना ये है कि आप विटामिन ई से भरपूर कोई क्रीम ले लें और इसे आंखों के आस पास लगाते हुए मसाज करें। इस प्रकार से आप आंखों के नीचे डार्क सर्कल हटाने के लिए इन उपायों की मदद ले सकते हैं जो कि कारगर तरीके से काम करते हैं।