Rinku Singh Priya Saroj Ring Ceremony: भारतीय टीम के क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj) ने आज लखनऊ के एक होटल में सगाई कर ली। वहीं, सगाई के दौरान प्रिया सरोज खुद को नहीं रोक पाईं और भावुक हो गईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वहीं, प्रिया सरोज और रिंकू सिंह ने इस खास मौके पर क्या खास पहना था, इस पर भी लोगों की निगाहें टिकी हुई थीं। आपको बता दें कि रिंकू सिंह इस समारोह में सफेद सेरवानी पहने नजर आए। वहीं, उनकी मंगेतर रिंकू सिंह इस दौरान फ्लोरल पिंक लहंगे में नजर आईं।

फोटोः पीटीआई

प्रिया सरोज ने पहना था फ्लोरल पिंक लहंगा

प्रिया सरोज ने अपनी रिंग सेरेमनी के दौरान फ्लोरल पिंक कलर के लहंगे में नजर आईं। इस लहंगे में वह बेहद खूबसूरत नजर आईं। लहंगे पर गुलाबी फूल भी बने हुए थे, जिसका डिजाइन काफी बेहतर लग रहा था। इसके साथ उन्होंने पेस्टल रंग के पत्थरों से बना डायमंड चोकर सेट पहना, जो लहंगे के टोन के साथ मैच कर रहा था। वहीं, रिंकू ने इस दौरान सफेद शेरवानी पहने नजर आए।

फोटोः Pinterest

आप भी अपनी इंगेजमेंट के लिए एक खूबसूरत और ग्लैमरस गाउन-स्टाइल लहंगा पहन सकती हैं। आप इस दिन के लिए मेटैलिक रोज गोल्ड या डस्टी पिंक शेड में लहंगा ट्राई कर सकती हैं।

फोटोः Pinterest

आप अपनी सगाई के लिए सिल्वर और पेस्टल टोन में भारी कढ़ाई वाला ग्लिटरिंग लहंगा भी पहन सकती हैं। इस लहंगे पर सीक्विन वर्क किया गया है, जो रॉयल लुक दे रहा है।

सिल्वर ग्रे शेड का हेवी वर्क वाला गाउन-स्टाइल लहंगा भी आप अपनी सगाई में ट्राई कर सकती हैं। इस तस्वीर में जो लहंगा दिख रहा है, उस पर बारीक एंब्रॉयडरी और ग्लिटर डिटेलिंग की गई है।