कई लोगों की शिकायत रहती है कि वह सुबह जल्दी उठना तो चाहते हैं, लेकिन समय से जग नहीं पाते हैं। हालांकि, हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए सुबह जल्दी जगना काफी जरूरी माना जाता है। वैसे भी सुबह जल्दी उठने के कारण की तरह की बीमारियां खत्म हो जाती है और फिट भी रहते हैं।
सुबह जल्दी क्यों नहीं उठ पाते हैं लोग
सुबह जल्दी नहीं उठने के लिए आलस भी एक बड़ा कारण होता है। अगर आप भी सुबह जल्दी उठना चाहते हैं और उठ नहीं पाते हैं तो आप प्रेमानंद जी महाराज से कुछ टिप्स ले सकते हैं। उन्होंने बताया है कि आप किस तरह से सुबह जल्दी उठ सकते हैं।
सोने पर क्यों आते हैं सपने
प्रेमानंद जी महाराज ने बताया कि सोने के बाद अधिक सपने उसे आते हैं, जिसमें आलस कूट-कूट कर भरा होता है। उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति को पांच घंटे से अधिक नहीं सोना चाहिए। पांच घंटे से अधिक सोने पर ही रात के समय सपने आते हैं। अगर आप अपने सोने की समय में कटौती करेंगे तो आपको सपने नहीं आएंगे और आप फिट भी रहेंगे।
देर रात तक क्यों नहीं जागना चाहिए?
वहीं, आज के समय कई लोग तो रात में देर तक जगे रहते हैं और सुबह काफी लेट से उठते हैं। ऐसे में प्रेमानंद जी महाराज ने इसको गलत करार देते हुए कहा कि आज के समय लोगों में मनुष्यता नाम की कोई चीज ही नहीं रह गया है। उन्होंने आगे बताया कि लोग न तो आज के समय जल्दी जागते हैं और न ही भजन कीर्तन करते हैं।
सुबह जल्दी कैसे उठे?
प्रेमानंद जी महाराज ने बताया कि सुबह उठने के बाद भी नींद आए तो आप सुबह-सुबह माला लेकर टहलने निकल सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि अगर आप एक माह तक सुबह एक ही समय पर जगते हैं तो आपके हैबिट में यह हो जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि आप सुबह जल्दी उठकर भगवान का नाम भी जप कर सकते हैं। आगे पढ़िए-गर्मी शुरू होते ही बढ़ा मच्छरों का आतंक, इन घरेलू उपाय से कोसों दूर रहेंगे मच्छर