Health Care During Pregnancy: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना होता है जिसमें खानपान से लेकर रोजाना किए जाने वाले कामों का ध्यान रखना पड़ता है। हालांकि भारत में ऐसी बहुत सी महिलाएं जो गर्भवस्था के दौरान भी हमेशा की तरह घरेलू कार्यो में व्यस्त रहती हैं।
घरेलू काम में ऐसे काम भी शामिल होते हैं जिनसे गर्भवती महिला या उसके बच्चे को कोई नुकासान नहीं होता लेकिन ज्यादातर घरेलू कामों का दोनों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है। इससे डिलीवरी के समय महिलाओं को प्रॉब्लम का सामना करता पड़ता है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू कार्यों के बारे में बताते हैं जिन्हें न करने से गर्भवती महिला और बच्चा सुरक्षित रहता है।
प्रेगनेंसी के दौरान क्या नहीं करना चाहिए-
- फर्श पर फैली हुई चीजें उठाने के लिए लगातार झुकना, कपड़े धोना और फर्श को रगड़कर साफ करना, सभी आपकी पीठ पर प्रभाव डालते हैं। झुकने की बजाय उकड़ू स्थिति में बैठें।
- कई बार महिलाएं झाड़ू-पौंछा करने के लिए फिनायल और केमिकल युक्त क्लीनर का इस्तेमाल करती है, जो सेहत को नुकसान हो सकता है।
- कोशिश करें ज्यादा देर तक खड़ी न रहें। अगर, किचन में काम कर रही हैं तो कुर्सी या मेज पर बैठकर। इससे आपको जरूरी राहत भी मिल जाएगी और आपका काम भी हो जाएगा।
- गर्भवस्था के दौरान पालूत जानवर की सफाई और धूल वाली जगहों से बचें। इससे इंफेक्शन का खतरा होता है, जो मां और शिशु के लिए खतरनाक होता है। जरूरत पड़ने पर मुंह पर मास्क जरूर पहनें।
- भारी सामान उठाना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इससे मांसपेशियों में खिचांव आने के कारण आपको प्रसव के दौरान अधिक दर्द का सामना करना पड़ सकता है।
- कपड़ें नहीं धोने चाहिए क्योंकि डिटर्जेंट की खूशबू से आपको इंफेक्शन हो सकता है। इसके अलावा कपड़ें धोने से समय से पहले डिलीवरी होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
- प्रेगनेंसी के दौरान बहुत अधिक सीढि़या न चढ़ें। भागदौड़ या उछलकूद करने बचें।
- तला हुआ भोजन, जंकफूड और मसालेदार भोजन को नौ महीनों के दौरान कम से कम खाएं।
- गर्भावस्था के दौरान बहुत अधिक मारधाड़ या डरावनी फ़िल्में या धारावाहिक न देखें।