Shilpa Shetty Diet Chart for new Moms: एक ऐसा नाम है जिसे देखते ही किसी के भी मन में उनकी तरह फिटनेस पाने का लालच जरूर घर कर जाता है। 44 साल की शिल्पा शेट्टी को देखने से उनकी उम्र का पता ही नहीं चलता। शिल्पा ने साल 2009 में राज कुंद्रा से शादी की। शिल्पा और राज का एक 8 साल का बेटा भी है। शिल्पा शेट्टी ने डिलिवरी के बाद भी अपने फिगर को लाजवाब तरीके से मेंटेन कर रखा है। इतना ही नहीं शिल्पा ने इस बात का बी खुलासा किया ता कि प्रेग्नेंसी के बाद उन्होंने 3 महीने में अपना 21 किलो वजन कम कर लिया था। शिल्पा योगा और एक्सरसाइज के साथ ही संतुलित डाइट पर भी खास ध्यान देती हैं।
शिल्पा शेट्टी उन लोगों को कुछ टिप्स दे रही हैं जिन्होंने अभी हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है। नई-नई मां बनीं महिलाओं के लिए शिल्पा शेट्टी ने डाइट प्लान शेयर किया है जिसे फॉलो कर वो कुद को फिट रख सकती हैं –
ब्रेकफास्ट: शिल्पा ने बताया कि वो सुबह उठकर गुनगुना पानी पीती थीं। इसके बाद एक प्लेट पपीता नींबू के साथ खाती थीं। उसके थोड़ी देर बाद वो दूध वाली चाय पीती थीं। नाश्ते में वह दलिया या तो फिर दो उबले अंडे ही खाती थीं।
लंच: लंच में शिल्पा ग्लूटेन फ्री आटे से बनीं दो रोटीयां, सब्जी या मछली और दाल के साथ एक कटोरी चावल खाती थीं।
स्नैक्स: लंच के दो घंटे बाद शिल्पा दही या पिर बटर मिल्क पीती थीं। उसके बाद शाम में ब्राउन शुगर वाली चाय पीती थीं।
डिनर: रात के खाने में शिल्पा पत्तेदार सलाद जिसमें भरपूर हरी सब्जियां हों वो खाती थीं। इसके साथ ही वो कभी-कभार रात में पनीर या फिर सूप भी लेती थीं।
इस डाइट प्लान के साथ ही वह एक्सरसाइज और योगा भी नियमित रूप से करती थीं। शिल्पा शेट्टी का ये डाइट चार्ट फॉलो कर नई-नई मां बनीं महिलाएं अपनी फिटनेस को सुधार सकती हैं।

