Home Remedy For Stretch Marks: गर्भावस्था, तेजी से वजन बढ़ने या घटने, हार्मोनल बदलाव की वजह से कई बार पेट, जांघ, बस्ट, बाजू समेत शरीर के कई हिस्सों पर स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं। इस दौरान शरीर पर लाल, नीले या सफेद धारियां दिखने लगती हैं। त्वचा में खिंचाव की वजह से निशान आ जाते हैं।

कई बार प्रभावित क्षेत्र में खुजली या संवेदनशीलता भी हो सकती है। यूं तो मार्केट में स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए कई क्रीम और लोशन मिलते हैं, लेकिन कई बार इनका असर ज्यादा नहीं दिखाई देता है। ऐसे में आपको कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर देखना चाहिए। इससे आपको न तो महंगी क्रीम खरीदने के जरूरत पड़ेगी और न ही कोई साइड इफैक्ट का डर रहेगा।

क्यों पड़ जाते हैं शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स?

जब त्वचा अचानक खिंचती है तो ‘वात दोष’ का असर बढ़ जाता है। इससे त्वचा का नेचुरल मॉइश्चर कम होता है। वात का सूखापन त्वचा पर निशान छोड़ देता है। स्किन पर निशान पड़ने लग जाते हैं।

स्ट्रेच मार्क्स कैसे दूर करें| stretch marks home remedy

स्ट्रेच मार्क्स तब आते हैं जब त्वचा का नेचुरल मॉइश्चर कम होता है। इससे ही स्किन पर निशान पड़ने शुरू हो जाते हैं। इसके लिए कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल) सबसे असरदार उपाय माना जाता है। इसे लगाने से न केवल स्किन हाइड्रेट होती है बल्कि साथ ही साथ उसकी लोच यानी इलास्टिसिटी भी बढ़ाती है।

कैस्टर ऑयल कैसे करता है फायदा?

NCBI की एक रिपोर्ट के अनुसार, कैस्टर ऑयल में एंटीमाइक्रोबियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह त्वचा को गहराई तक पोषण देते हैं। इसके साथ ही स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने मदद करते हैं। पिगमेंटेशन, डार्क स्पॉट्स और मुहांसे की समस्या भी कम करता है।

कैस्टर ऑयल कैसे करें इस्तेमाल | castor oil for stretch marks

सबसे पहले प्रभावित हिस्से को साफ करके सुखा लें। इसके बाद हाथ में थोड़ी मात्रा में कैस्टर ऑयल लें। इसे स्ट्रेच मार्क्स पर हल्के हाथों से मालिश करें। रातभर इसे लगा रहने दें और सुबह धो लें। नियमित रूप से 3 महीने तक रोजाना इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपको असर दिखाई देने लगेगा।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।