Skincare Tips For Brides-To-Be: अपनी शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। इस दिन वो सबसे सुंदर नजर आना चाहती है। इसके लिए लड़कियां महीनों पहले की खरीदारी से लेकर स्किन केयर करना शुरू कर देती हैं। अगर आपकी भी शादी होने वाली है तो अपने चेहे पर नेचुरल ग्लो पाने के लिए आपको कुछ घरेलू उपाय अपनाने चाहिए। ऐसा करने से बार-बार पार्लर जाए बिना ही आप चेरहे को चमका सकती हैं।
डीप क्लींजिंग के लिए स्टीम करें
शादी की शॉपिंग के लिए बाहर की भागदौड़ काफी हो जाती है। ऐसे में धूल-मिट्टी के संपर्क में अधिक रहने की वजह से चेहरे की चमक गायब हो जाती है। स्किन की डीप क्लींजिंग करने के लिए स्टीम लेना बेहद जरूरी है। इसके लिए किसी भी बड़े बाउल को पानी से भर लें और फिर इसमें 3 से 4 चम्मच मेथी दाना मिलाएं। इसके बाद पानी को ढककर गैस पर रख दें। इसके बाद उसे तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए। बर्तन को अब जमीन पर रख लें। इसके बाद स्टीम लें।
नेचुरल चीजों से स्क्रब बनाकर लगाएं
चेहरे पर चमक लाने के लिए नेचुरल चीजों से स्क्रब बनाकर लगाएं। इसके लिए 2 से 3 घंटों के लिए पानी में भीगे चावल को हल्का दरदरा पीस लें। अब इसमें 2 से 3 चम्मच कच्चा दूध और 1 चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं। तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथों से चेहरे पर स्क्रब करें। बता दें कि चावल, कच्चा दूध और कॉफी तीनों ही स्किन के लिए बेहद फायदेमंद हैं।
स्किन टोन को लाइट करेगा फेस मास्क
स्क्रब के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इसके बाद चेहरे पर लगाने के लिए फेस मास्क तैयार करें। इसके लिए 3 चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच शहद और 2 चम्मच बेसन मिलाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। इससे स्किन हाइड्रेट होगी। त्वचा को नमी मिलेगी। पिंपल्स, पिगमेंटेशन की दिक्कत कम होगी। स्किन टोन को लाइट करने में भी मदद मिलेगी।
मॉइस्चराइजर से आएगी चमक
चेहरे को मॉइस्चराइज करना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप नारियल के तेल या प्योर बादाम के तेल को हल्का गुनगुना कर चेहरे पर लगाएं। नारियल के तेल में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ई और ए होता है। बादाम का तेल भी विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। इसे लगाने से चेहरे पर चमक आती है। साथ ही झुर्रियों और दाग-धब्बों के निशान कम होते हैं।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।
