Health Benefits of Napping: भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत कम ही लोग हैं, जो रात को अच्छे से सो पाते हैं। नींद की कमी स्वास्थ्य के लिए गंभीर प्रश्न चिन्ह खड़ा करती है। नींद की कमी से कई गंभीर समस्याएं भी होने का खतरा रहता है। हालांकि, इन सब से बचने और पूरे दिन की थकावट को कम करने के लिए सिर्फ 15 से 30 मिनट की नींद एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। आप इस नींद को दोपहर में पूरा कर सकते हैं।

पावर नैप लेने से कम होता है तनाव: Power Naps Benefits

दोपहर में सोना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसको पावर नैप (Power Nap) या फिर दोपहर का आराम भी कहा जाता है। इससे सेहत को काफी लाभ पहुंचता है। दोपहर में सिर्फ कुछ मिनट तक सोने से शरीर में ऊर्जा रिस्टोर हो जाता है और तनाव भी कम होता है। ऐसे में सबसे पहला सवाल यह उठता है कि दोपहर में कितने बजे सोना चाहिए।

कब और कितनी देर लेनी चाहिए झपकी?

कई एक्सपर्ट्स की मानें तो दोपहर में एक बजे से लेकर तीन बजे के बीच पावर नैप या जिसे झपकी भी कहा जाता है, को ले सकते हैं। वहीं, अगर समय की बात की जाए तो दोपहर में कितने समय तक सोना चाहिए, तो इस बारे में एक्सपर्ट्स की मानें तो अलग-अलग उम्र के लोगों के लिए अलग-अलग समय हो सकता है। हालांकि, युवाओं के लिए दोपहर में झपकी का समय 10 से लेकर तीस मिनट तक बेहतर होता है। हालांकि, अगर आप दोपहर में अधिक सो रहे हैं तो आपको रात में नींद की परेशानी हो सकती है।

दोपहर में झपकी लेने के क्या हैं फायदे?

शरीर में ऊर्जा की कमी होती है पूरी

दोपहर में दस से लेकर तीस मिनट तक की झपकी लेने से शरीर की ऊर्जा एक बार फिर से रिस्टोर हो जाती है और थकावट दूर होती है। दोपहर में सोने से मन शांत हो जाता है, जिसके बाद आप आसानी से बेहतर काम कर सकते हैं।

तनाव को कम करता है दोपहर का नींद

दोपहर में सोने से तनाव काफी कम होता है। दोपहर में झपकी लेने से शरीर का तनाव हार्मोन कम हो जाता है, जिससे मन शांत रहता है। दोपहर में सोने से याददाश्त और एकाग्रता में भी सुधार होता है। इससे दिमाग को काफी आराम मिलता है।

चिड़चिड़ापन की समस्या होती है दूर

नींद की कमी से बहुत लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में दोपहर का नींद न सिर्फ पूरे दिन और रात की नींद को पूरा करेगा, बल्कि यह चिड़चिड़ापन को भी दूर करेगा। दोपहर में झपकी लेने से सकारात्मकता और मानसिक स्थिरता बनी रहती है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।