Power Nap Benefits: सुबह से लगातार काम करने के बीच अगर थोड़ा समय के लिए भी आराम मिल जाए तो कितना बेहतर होता। हालांकि, यह काफी कम लोगों को ही नसीब होता है। सुबह  जागने के बाद घंटों की मेहनत करते रहने से हुई थकावट के बीच पावर नैप (Power Nap) शरीर की दोबारा चार्ज कर देता है।

क्या होता है पावर नैप?

दरअसल, पावर नैप को दिन के समय लिया जाता है। यह एक छोटा समय के लिए झपकी है, जिसको आमतौर पर 10 से 30 मिनट तक लिया जाता है। दोपहर में लेने से शरीर की ऊर्जा दोबारा स्टोर हो जाती है। पावर नैप से दिमाग शांत रहता है, जिससे प्रोडक्टिवीटी बढ़ती है। पावर नैप लेने से  व्यक्ति थकावट या सुस्ती महसूस नहीं करता है।

पावर नैप के हैं कई फायदे

  • पावर नैप लेने से शरीर की थकावट कम होती है और ताजगी महसूस होती है। इससे ऊर्जा बढ़ता है।
  • इसको लेने से दिमाग की क्षमता बेहतर होता है। इससे याद करने की क्षमता बेहतर होती है।
  • पावर नैप लेने से तनाव में कमी आती है। इससे शरीर रिलैक्स और दिमाग शांत होता है।
  • पावर नैप के बाद, व्यक्ति अधिक स्पष्टता और ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होता है।

क्या खाने के बाद ले सकते हैं पावर नैप?

पावर नैप को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति रहती है कि इसे खाना खाने के बाद नहीं लेना चाहिए। हालांकि, यह आधा ही सच है। खाना खाने के बाद पावर नैप लेने के लिए 15-20 मिनट का इंतजार करना चाहिए। इससे भोजन पचने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। अगर आप भी खाना खाने के बाद पावर नैप ले रहे हैं तो इसको 10-20 मिनट तक सीमित रखें। यह शरीर को चार्ज करने के लिए काफी बेहतर होता है।