गर्मियों के मौसम में ज्यादातर महिलाएं और लड़कियां स्लीवलेस ड्रेस पहनना पसंद करती हैं। क्योंकि ऐसे आउटफिट में वह बेहद ही कूल और स्टाइलिश लगती हैं। साथ ही उन्हें गर्मी भी नहीं लगती। हालांकि, गर्मियों के मौसम में कुछ महिलाएं डार्क अंडरआर्म्स के कारण स्लीवलेस आउटफिट पहनने से कतराती हैं। अंडरआर्म्स का काला पड़ने की कई वजहें हो सकती हैं। हेयर रिमूवल क्रीम्स के अलावा केमिकलयुक्त परफ्यूम, मृत त्वचा और पसीने के कारण भी अंडरआर्म्स की त्वचा काली पड़ जाती है।

हालांकि, घरेलू उपायों की मदद से अंडरआर्म्स के कालेपन की समस्या से हमेशा के लिए निजात पाया जा सकता है। त्वचा की डार्कनेस से छुटकारा दिलाने में आलू बेहद ही कारगर है। आलू में ब्लीचिंग गुणों के साथ ही फाइबर और प्रोटीन के अलावा विटमिन बी, सी, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीज, फॉस्फॉरस की अच्छी-खासी मात्रा होती है।

आलू: डार्क अंडरआर्म्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आलू को गोल-गोल काट लें। फिर स्लाइस को डार्क अंडरआर्म पर रगड़ें। आप चाहें तो आलू के जूस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आलू के रस को निकालकर रूई की मदद से प्रभावित हिस्से पर लगाएं। फिर 15 मिनट तक सूखाने के बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों अंतर दिखने लगेगा।

नींबू: नींबू में विटामिन सी मौजूद होता है, जो डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा को निखारने में मदद करता है। इसके लिए नींबू के रस को अंडरआर्म्स के काले हिस्से पर लगाएं। इस उपाय का नियमित तौर पर इस्तेमाल करने से डार्क अंडरआर्म्स की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

एलोवेरा जेल: त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में एलोवेरा जेल बेहद ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एलोवेरा जेल अंडरआर्म्स की डार्कनेस को भी दूर कर उसे सॉफ्ट और हाइड्रेटेड रखता है। इसके लिए एलोवेरा के पत्ते को काटकर उसका जेल निकाल लें। फिर इस जेल को डायरेक्ट अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं। 20 मिनट तक सूखाने के बाद चेहरे को धो लें। आप इस नुस्खे का हफ्ते में तीन दिन इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल करने से आप अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा पा सकते हैं।