Good Night Tips: पूरे देश में 31 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दिन लोग जमकर मिठाई खाते हैं और पार्टी करते हैं। ऐसे में कई बार होता है कि दिवाली के दिन अधिक तला-भुना खाने के कारण कुछ लोगों का डाइजेशन डिस्टर्ब हो जाता है और उन्हें परेशानी होने लगती है। दिवाली के बाद अगर आप भी इस तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं तो यह लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको बताएंगे की आप सोने से पहले क्या पीएं की आपका डाइजेशन जल्द ठीक हो जाए।

सोने से पहले पीएं पुदीना की चाय

दिवाली के बाद अगर आपका भी डाइजेशन सही नहीं है तो आप इसको आसानी से ठीक कर सकते हैं। आप रात को सोने  से पहले पुदीना की चाय का सेवन करें। पुदीना की चाय पाचन तंत्र को मजबूत करता है। यह खाना पचाने के लिए रामबाण है। पुदीना की चाय पित्त के उत्पादन को बढ़ाती है और पेट की मांसपेशियों को शांत करती है। इसमें मौजूद मेंथॉल और रोसमारिनिक एसिड जैसे कई एंटी-ऑक्सीडेंट गैस को नहीं बनने देते हैं और पेट को साफ रखने में मदद करते हैं।

अदरक की चाय पीएं

रात में सोने से पहले आप अदरक की चाय पी सकते हैं। यह पेट की कई समस्याओं को दूर करता है और पाचन को मजबूत करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल आदि गुण होते हैं, जो  इम्यूनिटी बूस्ट करने में सहायता करते हैं। आप रात को सोने से पहले अदरक भी चबा सकते हैं। यह पेट की गैस और पेट फूलने की समस्या को दूर करता है।

अजवाइन ड्रिंक से मिलेगा आराम

पेट की समस्या को दूर करने के लिए अजवाइन काफी अहम रोल निभाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बॉडी के लिए उपयोगी होते हैं। अगर आप भी पेट की समस्या से परेशान हैं तो सोने से पहले अजवाइन की चाय बनाकर पी लें। यह कब्ज और अपच की समस्या से तुरंत राहत दिलाने में मददगार हो सकता है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।