पूजा के लिए तांबे और पीतल के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। तांबे और पीतल को सात्विक धातु माना जाता है। पूजा की थाली हो या फिर लौटा, दीपक हो या घंटी। ये ऐसी चीजें हैं जो मंदिर में जरूर होते हैं। इन्हें रोजाना धोने के बाद भी ये काले पड़ जाते हैं। ये न केवल अपनी चमक खो देते हैं बल्कि रंग भी बदरंग हो जाता है।

ऐसे में इन्हें साफ करने के लिए लोग पीतांबरी पाउडर से घीसते हैं। तब जाकर कहीं ये साफ हो पाते हैं। वहीं कई बर्तन घुमावदार होने की वजह से वहां का कालपन दूर नहीं होता है। क्योंकि इनमें हाथ नहीं जा पाता है। ऐसे में यहां हम आपको बिना रगड़े मिनटों में पूजा की थाली, तांबे और पीतल के बर्तन को साफ करने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं, आइए जानें इसके बारे में।

पूजा की थाली, तांबे या पीतल के बर्तनों को कैसे करें साफ?

इन चीजों को साफ करने के लिए सबसे पहले एक बड़ा बर्तन लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच साइट्रिक एसिड यानी टाटरी ले लें। अब आपको इसमें एक चम्मच नमक मिलाना है। फिर पानी डाल लें। सभी चीजों को अच्छी तरीके से घोल लें। फिर इसमें गंदे बर्तनों को डाल दें। जो बर्तन अंदर से गंदे हैं उनमें भी यह मिश्रण भर दें। थोड़ी देर में आप देखेंगे बर्तनों से कालापन हटने लगेगा। ज्यादा गंदी वाली जगह पर कोई कपड़ा लेकर हल्का स्क्रब कर दें। इस तरह से आप कम समय और मेहनत में बर्तनों को चमका पाएंगे।

बर्तनों को साफ करने के बाद करें ये काम

जब मिश्रण से आपके बर्तन साफ हो जाएं तो एक काम जरूर करें। बर्तनों को पहले साफ पानी से धो लें। इसके बाद इसे किसी कपड़े से पोछ दें। ऐसा करने से बर्तन जल्दी काले नहीं पड़ेंगे। इस तरीके को अपनाकर आप कुछ ही मिनटों में अपने काले पीतल या तांबे के बर्तनों को चमका सकते हैं।