Best natural hair dye at home: आज के समय लोगों के बाल समय से पहले ही सफेद होने लगे हैं। ये सफेद बाल आपकी खूबसूरती पर ग्रहण लगाते हैं। सामान्य तौर पर खराब लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, प्रदूषण और पोषण की कमी के कारण बाल सफेद होते हैं।
कई लोग सफेद बालों को काला करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। कई लोग तो मार्केट से महंगे प्रोडक्ट को खरीदते हैं और उसका उपयोग करते हैं। क्या आपको पता है आप घर पर ही सिर्फ अनार के छिलके से अपने बालों को नेचुरली एकदम ब्लैक कर सकते हैं। इस लेख में सफेद बालों को नेचुरली ब्लैक करने के तरीकों के बारे में हम आपको बताएंगे।
अनार के छिलके से कैसे बनाएं हेयर डाई?
अनार के छिलके से हेयर डाई को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कप अनार के छिलके को लें। अब आप इसको तवे पर सही से भून लें। कुछ समय बाद यह हल्का काला हो जाएगा। अब आप इसमें कलौंजी के दाने को डालें और दो मिनट तक सही से भूने।
पाउडर करें तैयार
आप इस दोनों मिक्सर को मिक्सी में डाल कर पाउडर बना लें। अब इस मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें और इसमें एक चम्मच आंवला पाउडर और एक छोटा कप सरसों का तेल डालें। अब इस मिश्रण को सही से मिलाएं। इस तरह आपका नेचुरल हेयर डाई तैयार है। आप इसको अपने बालों में लगा सकते हैं।
इस मिश्रण को बालों में लगाने के बाद एक घंटा ऐसे ही रहने दें। कुछ समय के बाद आप माइल्ड शैम्पू से अपने बालों को धो लें। इस तरह आपका बाल नेचुरली डाई हो जाएगा। उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अन्य खबरों के लिए आगे पढ़िए- बदलते मौसम में तेजी से झड़ने लगे आपके भी बाल? इस एक चीज के उपयोग से तुरंत रुक जाएगा Hair Fall