Poi ka saag for weight loss: वजन घटाने के लिए लोग क्या नहीं करते। सही एक्सरसाइज और डाइट फॉलो करते हैं और फिर तमाम प्रकार के फास्टिंग टिप्स फॉलो करते हैं। अब अगर डाइट की बात करें तो वेट लॉस के लिए इस साग को खाना मददगार हो सकता है। इस साग में विटामिन ए, सी, डी और बी12 है जो कि शरीर में उन कारकों को प्रभावित करता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। साथ ही ही इसका फाइबर मेटाबोलिज्म को तेज करता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। तो आइए जानते हैं वेट लॉस रेसिपी।
वेट लॉस के लिए पोई का साग कैसे खाएं-How to have Poi saag recipe for weight loss
वेट लॉस के लिए पोई का चोखा-Poi saag chokha for weight loss
-पोई के पत्तों को उबाल लें और फिर इसे मैश कर लें।
-इसके बाद इसमें हरी मिर्च, प्याज और नमक डालें।
-इसे बाजरे की रोटी के साथ खाएं।
वेट लॉस के लिए पोई जूस-Poi saag juice for weight loss
पोई का पानी बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले तो आपको पोई के पत्तों को धोकर इसी पीस लेना है। फिर एक पैन में इसे डालकर इसमें थोड़ा पानी, नमक, काली मिर्च पाउडर और फिर जीरा पाउडर मिला लें। इसे पकाएं और फिर गैस ऑफ करें। अब इस पानी को किसी बर्तन में निकाल लें और इसमें और पानी मिला लें। अब इसका जूस बनाकर पिएं।
वेट लॉस के लिए पोई पराठा-Poi paratha for weight loss
वेट लॉस के लिए पोई पराठा खाना कैलोरी बर्न करने में मदद कर सकता है। तो आपको करना ये है कि पोई के पत्तों को तोड़ लें और इसे धो लें। इसके बाद इन पत्तों को काटकर ओट्स में मिला लें। फिर इसमें बाजरा का आटा मिला लें। इसमें नमक, हीर मिर्च और धनिया मिला लें। इसके बाद आटा लगाकर पराठा बेल लें और फिर इसे खाएं। इस प्रकार से आप वेट लॉस के लिए इस साग को खा सकते हैं। तो आप पोई का साग लें और फिर वजन घटाने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।
