घर-दफ्तर हर तरफ हरियाली और पेड़ पौधों से एक एनर्जी और फ्रेशनेस बनी रहती है। लेकिन पेड़ पौधे लगाते समय भी हमें सावधानी बरतनी चाहिए। जी हां पौधे केवल सजावट में ही नहीं वास्तु में भी बहुत महत्व रखते हैं। गलत जगह रखा पौधा कई बार आपके लिए अच्छा नहीं होता और आप उसकी जगह बदल दें तो वो आपके लिए बड़े-बड़े काम आसान कर सकता है। आज हम आपको पौधों को लेकर कुछ ऐसी ही काम की टिप्स देने वाले हैं।
1. वास्तु के हिसाब से मनी प्लांट लगाना बहुत ही शुभ होता है। इससे पति-पत्नी के संबंध अच्छे होते हैं।
2. घर में कांटेदार और दूध वाले पौधे नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि कांटे नेगेटिव एनर्जी पैदा करते हैं। गुलाब लगाया जा सकता है पर इसे घर की छत पर रखें तो बेहतर रहेगा।
3. घर में आप बांस के पौधे लगा सकते हैं। फेंगशुई के हिसाब से बांस के पौधे सुख और समृद्धि के प्रतीक होते हैं।
4. घर या ऑफिस में पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाने के लिए वास में हमेशा फ्रेश फूल लगाएं। फूलों के गुलदस्ते फ्रेशनेस और गुडलक लाते हैं।
5. बेडरूम में किसी भी तरह का पौधा ना लगाएं। इससे मैरिड लाइफ पर बुरा असर पड़ सकता है। डाइनिंग व ड्रॉइंग रूम में गमले रख सकते हैं।
6. बोनसाई पौधे भी घर में नहीं लगाने चाहिए। वास्तु के मुताबिक बोनसाई पौधा घर में रहने वाले सदस्यों का आर्थिक विकास रोकते हैं।
7. स्ट्रेस दूर करने के लिए घर में लगाएं चंपा, चमेली के पौधे। इनसे स्ट्रेस और टेंशन में कमी आती है।
8. घर को खूबसूरत बनाने के लिए साइकस, एक्लिया, अर्लिया, फिलोडेण्ट्रोन और ऐरिका जैसे पौधे लगाए जा सकते हैं।

