सुबह स्कूल या ऑफिस जाने के लिए जल्दी निकलते समय कई बार घरों में लोग ब्रेड खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग इसे नॉर्मल खाते हैं तो कुछ लोग इसे टोस्ट करके। किसी को ब्रेड पर बटर लगाकर खाना पसंद आता है तो कोई इसे घी में सेंकने के बाद नाश्ते में शामिल करता है। लेकिन क्या आपको पता है ब्रेड खाने का सही तरीका क्या होता है? किस तरह से ब्रेड खाने पर यह जल्दी पचता है और शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा पर भी प्रभाव नहीं डालता है? इंडियन एक्सप्रेस में पब्लिश एक आर्टिकल में हेल्थ कोच नीपा आशाराम (Nipa Asharam) ने इसके बारे में जानकारी दी। आइए जानते हैं विस्तार से।
क्या है ब्रेड खाना का सबसे अच्छा तरीका?
नीपा आशाराम ने बताया कि ब्रेड खाने का सबसे अच्छा तरीका ब्रेड को टोस्ट करके खाना है। क्योंकि यह रक्त शर्करा या ग्लूकोज स्पाइक को 25 फीसदी से भी ज्यादा कम कर देता है। उन्होंने बताया कि जब हम ब्रेड को टोस्ट करते हैं, तो एक केमिकल रिएक्शन होती है। इसके जरिए कार्बोहाइड्रेट टूटते हैं। इसके चलते ब्रेड को पचाना बहुत आसान हो जाता है। इससे शरीर को कम कैलोरी मिलती है। साथ ही ब्लड में ग्लूकोज बहुत धीरे-धीरे पहुंचता है।
ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित रखने में मिलती मदद
Balanced Bite की संस्थापिका न्यूट्रिशनिस्ट अपेक्षा चंदुरकर के अनुसार ब्रेड को टोस्ट करने से कैलोरी में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं आता है। टोस्टेड ब्रेड या नॉर्मल ब्रेड का सेवन पूरी तरह से व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और पसंद पर निर्भर करता है। टोस्टेड ब्रेड में ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) थोड़ा कम होता है। यह बताता है कि कोई खाद्य पदार्थ कितनी तेजी से ब्लड शुगर को प्रभावित करता है। यह सादे ब्रेड की तुलना में ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है।
ब्रेड को ऐसे खाना भी फायदेमंद
हेल्थ कोच नीपा आशाराम ने बताया कि अगर आप अपने ब्लड शुगर को नियंत्रित रखना चाहते हैं, तो ब्रेड खाने से इसे फ्रीजर में रख दें। अगले दिन उसे टोस्ट करके खाएं। ऐसा करने से ब्लड शुगर को 40% तक कम किया जा सकता है। क्योंकि जब ब्रेड को फ्रीज और फिर टोस्ट किया जाता है, तो ये सेहत के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि ब्रेड में ‘रेसिस्टेंट स्टार्च’बनने लगता है। यह स्टार्च गट बैक्टीरिया यानी आंतों के अच्छे बैक्टीरिया के लिए फायदेमंद होता है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।