Pet mai jalan gas acidity hone par kya kare: आजकल बहुत सारे लोग पेट संबंधी दिक्कतों से परेशान रहते हैं। कभी पेट में जलन होना तो कभी गैस बनना। बदहजमी और कब्ज की शिकायत भी कई लोगों को रहती है। ये ऐसी समस्या है जिसे होने से लोगों का किसी काम में मन नहीं लगता है।
कई लोग इससे राहत पाने के लिए दवा का सहारा लेते हैं। लेकिन आप घरेलू नुस्खों और आयुर्वेदिक तरीके अपनाकर भी इन दिक्कतों से निजात पा सकते हैं। आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने सोशल मीडिया पर एक ऐसे चूर्ण के बारे में जानकारी दी जिससे पेट में गैस, ब्लोटिंग, जलन, एसिडिटी से राहत पाई जा सकती है।
चूर्ण बनाने के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
यष्टिमधु (मुलेठी) 50 ग्राम
आंवला 50 ग्राम
गिलोय 50 ग्राम
खस (उशीर) 50 ग्राम
सौंफ 50 ग्राम
सूखा धनिया पाउडर 50 ग्राम
मिश्री 25 ग्राम
गैस वाला चूर्ण ऐसे बनाएं
सबसे पहले सभी चीजों को बारीक पीस लें। फिर इन सभी को अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद एयर टाइट डिब्बे में भर दें। आपका चूर्ण बनकर तैयार है।
आयुर्वेदिक चूर्ण खाने का तरीका
न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि आप इस सुबह खाली पेट और शाम के समय ले सकते हैं। रोजाना चूर्ण की मात्रा आधा चम्मच रखनी है। इसे मिट्टी के घड़े के पानी के साथ लेना ज्यादा लाभकारी है।
ऐसे मिलेगा फायदा
न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि इस चूर्ण में प्रयोग की गई चीजो की प्रकृति ठंडी होती है। इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है। यह जड़ी-बूटी शरीर को अंदर से ठंडड देती हैं। शरीर में अंदर संतुलन बनता है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: ततैया काटने के तुरंत बाद करें ये काम, इन घरेलू उपायों से मिलेगा सूजन और दर्द में मिलेगा आराम