Matte lipstick shades: परफेक्ट लिपस्टिक शेड्स आपके लुक में चार-चांद सकते हैं। क्योंकि लिपस्टिक ऐसी चीज है जिसे लगाने से चेहरा एकदम से खिल भी सकता है। वहीं अगर आपने सही शेड का चुनाव नहीं किया तो इससे आपका चेहरा डल भी नजर आ सकता है। अगर आप ऑफिस जाती हैं या रोजाना लगाने के लिए लिपिस्टिक का शेड फाइनल करने में कंफ्यूज हैं तो जरा ब्रेक लेकर ये आर्टिकल पढ़ें। यहां हम आपको ऑफिस में लगाने के लिए परफेक्ट लिपस्टिक शेड्स के बारे में बताने जा रहे हैं। लिपिस्टक खरीदते समय बस अपने स्किन टोन के हिसाब से शेड्स चुनें।

न्यूड ब्राउन (Nude Brown)

लिपस्टिक का ये शेड होठों के नेचुरल कलर से मिलता-जुलता होता है। इसलिए इसे लगाने के बाद दूर से देखने पर पता भी नहीं चलता है कि आपने लिपस्टिक लगाई है। इसे आप कॉलेज या ऑफिस कहीं भी लगा सकते हैं। न्यूट्रल या पेस्टल रंग के आउटफिट्स के साथ ये ज्यादा अच्छे लगते हैं।

पीच न्यूड (Peachy Nude)

ये कलर इन दिनों सबसे ज्यादा डिमांड में हैं। यह शेड ज्यादातर सभी तरह की स्किन टोन पर अच्छा लगता है। गर्मियों में मौसम में ये रंग दिखने में बहुत सुंदर लगता है। सफेद या हल्के रंग के कपड़ों के साथ आप इसे लगा सकती हैं।

रोज़ पिंक (Rose Pink)

अगर आपको हल्के रंग पसंद हैं तो आप रोज पिंक कलर का शेड खरीद सकते हैं। ये ऑफिस जाने के लिए परफेक्ट शेड है। इससे आपको फेमिनिन लुक मिलेगा।

चेरी रेड (Cherry Red)

ऑफिस में कॉन्फिडेंट और ग्लैमर लुक पाने के लिए आप चेरी रेड कलर की लिपिस्टक खरीदें। इसे आप ऑफिस के साथ-साथ किसी पार्टी-फंग्शन में भी लगा सकती हैं।