Bhumi Pednekar Fitness and Diet Secret: भूमि पेडनेकर(Bhumi Pednekar) एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। जैसा कि हम सभी को पता है कि वह अपनी पहली फिल्म “जोर लगा कर हईसा” में एक मोटी लड़की की किरदार की थी। लेकिन जल्दी ही उन्होंने अपनी अगली फिल्म के लिए अपना वजन कम कर लिया था। भूमि फैट टू स्लिम के टाइटल के लिए एक बेहतरीन उदाहरण हैं। जैसा कि हमें पता है भूमि की फिल्म पति, पत्नि और वो(Pati, Patni Aur Woh) रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में भी आप देखेंगे की वह कितनी फिट दिख रही हैं। भूमि ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने किस प्रकार अपना वजन कम किया और उनकी रूटीन में क्या-क्या चीजें शामिल हैं।

आइए जानते हैं भूमि पेडनकर की डाइट और फिट सीक्रेट:

भूमि ने बताया, “रिफाइन्ड शुगर कम करना या छोड़ देना मेरी लाइफ का बेस्ट डिसीजन था। ब्राउन या व्हाइट रिफाइन्ड शुगर में कैलोरी अधिक मात्रा में होते हैं। वास्तव में इसे पचाने में आपके शरीर के बहुत सारे विटामिन और मिनरल्स कम हो जाते हैं।” भूमि रोजाना 7 लीटर पानी पीती हैं क्योंकि यह शरीर को बेहतरीन तरीके से डिटॉक्स करता है। साथ ही वह पानी में नींबू भी मिलाती हैं क्योंकि यह शरीर को अंदर से साफ करने में मदद करता है।

नाश्ते में भूमि ये खाती हैं- भूमि नाश्ते में हल्का गुनगुना पानी पीती हैं। इसके बाद वह व्हाइट ब्रेड के साथ 2 उबले अंडे खाती हैं।
लंच में- लंच में वह ब्राउन राइस के साथ चिकन ग्रेवी लेती हैं। इसके अलावा खीरा और गाजर भी खाती हैं।
शाम के नाश्ते में- 4 बजे के लगभग वह सेब, पपीता या भी अमरुद खाती हैं और इसके एक घंटे बाद ग्रीन-टी पीती हैं।
डिनर- अगर नॉन-वेज खाती हैं तो चिकन या ग्रील्ड फिश खाती हैं। यदि शाकाहारी खाना खाती हैं तो वह पनीर या फिर उबली सब्जियां खाती हैं।

वर्कआउट रुटीन- भूमि सप्ताह में कम से कम तीन बार कार्डियो जरूर करती हैं। इससे फैट और कैलोरी बर्न होता है। इसके अलावा स्कैव्ट्स, डांस और जंपिंग जैसे एक्सरसाइज भी करती हैं।

(और Health News पढ़ें)