बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की शादी में अब बस कुछ ही घंटे बाकी हैं। इसके साथ ही बी टाउन के गलियारों में इस वक्त जश्न का माहौल है। बता दें कि अदाकारा कल यानी 24 सितंबर को सियासत के उभरते नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की दुल्हनिया बनने वाली हैं। ऐसे में ‘परिणीति चोपड़ा की शादी का जोड़ा किसने डिजाइन किया है?’ ‘परिणीति चोपड़ा का लहंगा किस कलर का होने वाला है? परिणीति चोपड़ा की वेडिंग ड्रेस की कीमत कितनी है?’ ये तमाम तरह के सवाल इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे हैं। यानी एक्ट्रेस के फैंस उनके ब्राइडल लुक को लेकर बेहद एक्साइटिड हैं।

अब, फिलहाल इन सवालों के जवाब देना तो थोड़ा मुश्किल है, हालांकि इस लेख में हम आपको परिणीति चोपड़ा के 10 बेहद खूबसूरत ब्राइडल लुक्स की तस्वीरें दिखा रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अपने खास दिन पर बी टाउन की परि कैसी लगने वाली हैं।

यहां देखें परिणीति चोपड़ा के 10 ब्राइडल लुक्स-

@parineetichopra/Insta
@parineetichopra/Insta
@parineetichopra/Insta

अदाकारा की ये तस्वीरों को एक मैगजीन कवर के लिए क्लिक किया गया था। परिणीति ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर भी इन्हें शेयर किया है। वहीं, तस्वीरों को देखकर साफ कहा जा सकता है कि परिणीति अपनी शादी में किसी अपसरा से कम नहीं लगने वाली हैं।

@parineetichopra/Insta
@parineetichopra/Insta

परिणीति चोपड़ा की ये तस्वीरें बॉलीवुड की देसी गर्ल और उनकी कजिन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की इंडियन वेडिंग के दौरान की हैं। इन तस्वीरों में भी अदाकारा की खूबसूरती से नजरें हटाना मुश्किल है।

@parineetichopra/Insta
@parineetichopra/Insta

परिणीति चोपड़ा की ये तस्वीर भी एक मैगजीन कवर के लिए फोटोशूट के दौरान की है।

बता दें कि परिणीति चोपड़ा की वेडिंग ड्रेस मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) द्वारा डीजाइन की गई है। मनीष मल्होत्रा बॉलीवुड के जाने-माने ड्रेस डिजाइनर हैं। परिणीति की सगाई की ड्रेस भी मनीष मल्होत्रा ने ही डिजाइन की थी। वहीं, इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुतबिक, परिणीति चोपड़ा की शाही शादी के लिए मनीष मल्होत्रा ने बेसिक सॉलिड पेस्टल कलर का रॉयल लहंगा तैयार किया है, जिसे अदाकारा स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ केरी करने वाली हैं।